वर्दी का फर्ज: माँ ने नियमों को तोड़ लगाया सब्जी का ठेला तो बेटे ने किया ये काम
वर्दी का फर्ज: माँ ने नियमों को तोड़ लगाया सब्जी का ठेला तो बेटे ने किया ये काम
Share:

मुंबई: मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इस बीच संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह लोगों को हैरान कर गया है। जी दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रशासन ने ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम के तहत कई प्रतिबंध लगाए किये हैं। इन्ही प्रतिबंधों को तोड़ते हुए जब एक महिला ने रोज की तरह अपनी सब्जी का ठेला सड़कों पर लगाया तो उन्हें पालिका कर्मचारियों ने आकर समझाया कि वे कोरोना के नियमों का पालन करें।

उन्होंने महिला से कहा सब्जी का ठेला लगाकर सड़क पर भीड़ ना बढ़ाएं। उनकी बात सुनने के बाद भी महिला नहीं मानी। कहा जा रहा है महिला का बेटा खुद नगरपरिषद का कर्मचारी था। ऐसे में जब महिला ने बात नहीं सुनी तो उनके बेटे ने खुद आकर मां के खिलाफ कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार बेटे का नाम रशीद शफी शेख बताया जा रहा है।

रशीद शेख अहमदनगर जिले के पाथर्डी नगरपरिषद में एक कर्मचारी की हैसियत से काम करते हैं। उन्होंने खुद अपनी मां के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सारी सब्जियां जप्त कर लीं और उसे नगरपालिका की गाड़ी में डाल कर ले गए। अपनी वर्दी का फ़र्ज़ निभाते हुए उन्होंने दूध के कर्ज़ को आड़े नहीं आने दिया। अब हर व्यक्ति ऐसे बेटे की सराहना करते नजर आ रहा है। वही कुछ लोग है जो इसे गलत भी बता रहे हैं।

PM मोदी से बात कर बोले CM चौहान- 'मध्यप्रदेश को मुक्त करने का अभियान जारी है'

MP: कोरोना संक्रमित मां का हुआ निधन तो बेटे ने लगा ली फांसी

कानपुर पहुंची पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -