अपने ही 2 वर्षीय मासूम को माँ ने दी दर्दनाक मौत, वजह जानकर सिहर उठेंगे आप
अपने ही 2 वर्षीय मासूम को माँ ने दी दर्दनाक मौत, वजह जानकर सिहर उठेंगे आप
Share:

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बेटे के रोने से माँ के फोन पर बात करने में खलल पड़ रही थी। इसी कारण महिला ने अपने ही बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 2 वर्षीय बच्चे को मिली इस खौफनाक सजा से इलाके के लोग सिहर उठे। घटना ग्राम पंचायत गोलगो की है। रोजन अंसारी उर्फ जब्बार के बेटे निजामुद्दीन की शादी 6 वर्ष पूर्व पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार गांव की लड़की अफसाना खातून के साथ हुई थी। निजामुद्दीन मूकबधिर है। शादी के बाद उसके घर में दो बेटों ने जन्म लिया। बड़ा बेटा 4 और छोटा 2 वर्ष का था। 

बृहस्पतिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई थी। पति को कमरे से बाहर कर महिला अपने छोटे बेटे के साथ अंदर थी। उसने दरवाजा बंद कर रखा था। परिजनों ने बताया, महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस के चलते बच्चा रो रहा था। उसे चुप कराने की जगह महिला भड़क गई तथा गला दबाकर क़त्ल कर दिया। पुलिस में की गई शिकायत में रोजन अंसारी ने बताया कि महिला छोटे बेटे के साथ अंदर थी। उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया। लेकिन, दरवाजा नहीं खोला। बहुत देर पश्चात् वो बाहर निकली और पति को अंदर सोने के लिए बुलाया। जैसे ही उसका पति अंदर गया तो देखा कि बेटा अचेत पड़ा हुआ है। वो बाहर निकलकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। तत्पश्चात, परिजन भी बच्चे के पास पहुंचे। बच्चे को देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन सभी उसे लेकर हॉस्पिटल ले जाने लगे, हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी महिला अफसाना खातून ने बताया कि पति से नोक-झोंक से वो गुस्से में थी। वो फोन पर किसी से बात कर रही थी। बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। गुस्से में हाथ से उसे पीटा एवं धकेलने के चक्कर में जोर से धक्का दे दिया। इससे वो बेड से नीचे गिर गया और मौत हो गई। हत्या करने का उसका कोई इरादा नहीं था। महिला के ससुर रोजन अंसारी ने बताया कि उसके मायकेवाले उत्तर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले उसकी बहू यूपी से वापस लौटी है। वहां से आने के पश्चात् किसी से फोन से बात करते रहती है। फोन के चक्कर में बच्चे का गला दबाकर क़त्ल कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, महिला को थाने लाया गया। उसके ससुर ने बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। FIR दर्ज कर महिला जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे रविंद्र जडेजा ?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा की नियुक्ति के लिए अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को किया ख़ारिज

धन्यवाद भारत..! आपदा में फ़ौरन मदद भेजने के लिए पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री ने जताया पीएम मोदी का आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -