अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, बढ़ सकता है तापमान
अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, बढ़ सकता है तापमान
Share:

नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी, लू चलने का दौर है। हालात ये हैं कि लोग दिन में अपने घरों से बाहर निकलने से तक बच रहे हैं। मगर यह जानकारी सामने आई है कि अब दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दाखिल हो गया है। जी हां, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून करीब 3 दिन पूर्व ही निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच गया। अब यह संभावना जताई गई है कि केरल में मानसून 1 जून तक प्रवेश करेगा।

हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद मछुआरों को अंडमान द्वीप समूह की ओर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि यह मानसून अंडमान सागर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जाएगा। इस बार मानसून के सामान्य होने की संभावना है। यह भी कहा गया है कि अब राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा।

ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण होगा। कहा गया है कि इन राज्यों के साथ पंजाब, दिल्ली में उत्तरप्रदेश में प्री मानसून की हलचल नज़र आएगी। इसमें करीब 3 दिन का समय लग सकता है। वर्ष 2016 में ला नीनो का प्रभाव भी देखा गया था लेकिन इस बार माना जा रहा है कि मानसून सामान्य होगा और यह खेती के लिए भी लाभदायक होगा।

बिहार में बारिश और आंधी के कारण मौत

ग्रहों की चाल, मांगलिक कार्यों में आएगा दो दिन ओर खलल

आपदा नियंत्रण कार्य योजना के लिये बैठक आयोजित हुई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -