मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के प्रदेशों तक मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य हालात से दक्षिण की तरफ चल रही है तथा अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण में बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मॉनसून ने एक बार फिर तेज गति पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक भारी वर्षा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, देहरादून सहित 5 जिलों में तेज वर्षा होने का अनुमान है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के क्षेत्र में वर्षा का सिलसिला जारी है। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में जबरदस्त वर्षा से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। कुछ जगहों पर भूस्खलन की वजह से सड़कों पर मलबा आने की सूचना है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ज्यादातर क्षेत्रों में आज (रविवार) को भी वर्षा का सिलसिला जारी है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक्टिव सिस्टम के कारण ओडिशा में तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है। IMD ने 13 सितंबर तक ओडिशा के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के दक्षिणी भागों में कुछ जगहों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, अकोला होते हुए पूर्व दक्षिण-पूर्व की तरफ पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के इलाके के केंद्र से गुजर रही है। जिससे देश भर के कई प्रदेशों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 दिनों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज, 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में टूटा कुदरत का कहर, 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

CCTV में कैद हुआ मौत का दर्दनाक मंजर, देखकर काँप उठी घरवालों की रूह

क्या आप भी घर बैठे पाना चाहते है 5g सिम तो करें काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -