प्रियंका चोपड़ा के गानें पर मोनालिसा ने किया कातिलाना डांस, अंदाज देख फैंस हुए दंग
प्रियंका चोपड़ा के गानें पर मोनालिसा ने किया कातिलाना डांस, अंदाज देख फैंस हुए दंग
Share:

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा मोनालिसा टेलीविज़न जगत में भी अपने बेहतरीन अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। मोनालिसा को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है। अभिनेत्री अपने डांस तथा ग्लैमरस अंदाज से प्रशंसकों को दीवाना बनाती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि बेहद ही रफ़्तार से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मोनालिसा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक नई वीडियो साझा की है। इस वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहने प्रियंका चोपड़ा के गाने 'तिनका तिनका' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के ड़ांस मूव्स प्रियंका चोपड़ा को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा का यह नवीनतम वीडियो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में मोनालिसा के अलग अवतार को देखकर प्रशंसकों का दिल आ गया है। प्रशंसक उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वही गोल्डन साड़ी में तिनका तिनका गानें पर झूमती हुईं मोनालिसा का यह वीडियो प्रशंसकों की धड़कने बढ़ा रहा है। यही कारण है कि कुछ ही देर पहले साझा किए गए इस वीडियो को हजारों लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा अक्सर अपनी बोल्ड एवं ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर लाखों के आँकड़ों में फॉलोवर्स हैं। बता दें कि मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा 100 से अधिक भोजपुरी मूवीज में काम कर चुकी हैं।

मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन, कानूनी नोटिस भेजेगा तेलंगाना RTC

छठ पूजा करती नजर आई ये मशहूर अभिनेत्री, देखकर फैंस ने कह डाली ये बात

इस दिन रिलीज होगा 'RRR' का पहला गाना ‘नाचो नाचो’, जारी हुआ प्रोमो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -