450 साल पहले मोदी शासन की भविष्यवाणी कर दी गई थी : रिजिजू
450 साल पहले मोदी शासन की भविष्यवाणी कर दी गई थी : रिजिजू
Share:

जी हाँ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू  ने दावा किया है कि भारत में मोदी शासन कि भविष्यवाणी 450 साल पहले ही हो गई थी साथ ही यह भी कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक मोदी शासन ही रहेगा। 

दरअसल वे ये दावा विख्यात फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रदेमस के लेख के अनुवादित संस्करण के आधार कर रहे है शुक्रवार को उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट जारी किया जिसमे उन्होंने लिखा कि वर्ष 1555 में नास्त्रदेमस ने कहा था कि मोदी वर्ष 2014 से 2026 तक भारत में शासन करेंगे। दूरदर्शी नास्त्रदेमस ने सदियों पहले ही तमाम ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो बाद में सच साबित हुईं। इसके उदाहरण 1789 की फ्रांसीसी क्रांति, जापान में 1945 के परमाणु बम हमला और अमेरिका में 2001 में हुए हमले की भविष्यवाणी है। 

रिजिजू का कहना है कि,नास्त्रदेमस ने कहा था कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत पर एक ऐसा शख्स शासन करेगा, जिसे पहले तो लोग नापसंद करेंगे, लेकिन बाद में लोग उनसे बहुत ज्यादा प्यार करने लगेंगे। वह शख्स देश की दशा और दिशा को बदलने का महान काम करेगा।

रिजिजू ने एक और अमेजिंग फेक्ट बताया है जो कि लोकसभा कि सभी पार्टियों कि सीटो से सम्बंधित है उन्होंने लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों को मिली सीटों का आंकड़ा दिया है। इन दलों या गठबंधन को मिली सीटों के अंकों का अलग-अलग जोड़ 13 होता है। 
भाजपा:  283 = 13
एनडीए: 337 = 13
कांग्रेस : 58 = 13
अन्य : 148 = 13
हलाकि यह अभी स्पष्ट नहीं है ये आंकड़े नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी से कोई संबंध रखते है या नहीं  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -