विधायक शुक्ला ने सरकार को घेरा : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के नाम पर गरीबों का हो रहा अपमान
विधायक शुक्ला ने सरकार को घेरा : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के नाम पर गरीबों का हो रहा अपमान
Share:

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी में आगामी 8 जनवरी से प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके लिए पुरे शहर को सजाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गरीबों की बस्ती के बाहर दीवार बनाकर उनके घरों को ढका जा रहा है। यह बात इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को रास नहीं आई, चर्चा में रहने वाले कांग्रेस विधायक ने कहा की प्रवासी भारतीय सम्मेलन के नाम पर गरीबों का अपमान करना अनुचित है। सरकार जिला प्रशासन के माध्यम से गरीबों का अपमान कर रही है, सही समय आने पर गरीबों के द्वारा इसका जवाब दिया जाएगा।

विधायक शुक्ला ने एक बयान जारी करते हुए कहा की शहर के विमानतल के सामने मौजूद गरीबों की बस्ती को दीवार बनाकर छुपाने का काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा की इसके पहले भी मेरे द्वारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आग्रह पर मौके पर जाकर स्थिति को देखा था। उस वक्त मेने निगम के अधिकारियों से कहा था कि इस तरह गरीबों के घरों को छुपा कर उनकी गरीबी का मजाक मत उडाइए।

विधायक ने आगे कहा की भाजपा नेताओं और सरकार के निर्देश पर निगम ने गरीब बस्तियों के आगे शीट लगाकर दिवार बना दी है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के नाम पर यह सब करना अनुचित है। भाजपा और सरकार के द्वारा किए गए इस कृत्य का गरीबों के द्वारा समय आने पर जवाब दिया जाएगा।

वेज बिरयानी के नाम पर परोस दी चिकन बिरयानी, दर्ज हुई FIR

भागवत कथा में प्रतिदिन हो रहे कई आयोजन | उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला प्रकोष्ठ का हुआ सम्मान

MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के अवैध शराब के जखीरे को पकड़ने में मिली सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -