भागवत कथा में प्रतिदिन हो रहे कई आयोजन | उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला प्रकोष्ठ का हुआ सम्मान
भागवत कथा में प्रतिदिन हो रहे कई आयोजन | उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला प्रकोष्ठ का हुआ सम्मान
Share:

नर्मदापुरम से गजेंद्र राजपूत की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। स्थानीय एसएनजी ग्राउंड मैं चल रही भागवत कथा के चौथे दिवस व्यास गद्दी पर विराजित गोस्वामी ने भागवत कथा के दौरान बताया कि सत्संग से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव हो सकती है। भागवत कथा में अजामिल ब्राह्मण की मुक्ति के साथ ही कंस वध, हिरण्यकश्यप के वध का चित्रण करते हुए, भगवान कृष्ण की लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति दी गई। 

हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान कृष्ण जन्म हर्षोल्लास से मनाया एवं कथावाचक रिचा देवी के मुखारविंद से कथा का आनंद लिया। कथावाचक रिचा देवी ने बताया कि मनुष्य की पहचान उसके आध्यात्मिक चिंतन से की जा सकती है अन्यथा मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रहता। समिति द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन प्रातः 8 बजे अभिषेक, दोपहर 1 बजे से भागवत कथा एवं साईं काल 7 बजे से रासलीला का आयोजन किया जाता है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला प्रकोष्ठ का हुआ सम्मान

नर्मदापुरम। मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ नर्मदापुरम एवं इटारसी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति मेहरा, उपाध्यक्ष पुष्पलता बामलिया, सचिव माया मेहरा, कोषाध्यक्ष अर्चना मेहरा, संयुक्त सचिव पार्वती मेहरा, शशि बामलिया, प्रतिभा निवारिया, सुमन मेहरा, राजकला बामलिया, सविता रम्हारिया, क्षमा मेहरा, सुरेखा मेहरा, हेमलता मेहरा तथा इटारसी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना गोहिया, उपाध्यक्ष माया मेहरा, कोषाध्यक्ष सरोज हाथिया, सचिव मनीषा पंवार, सहसचिव ममता मेहरा, सरोज सगोरिया, सरोज कजोड़िया एवं महिला प्रकोष्ठ इटारसी की समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान सहयोग राशि एकत्रित करने एवं युवतियों को  प्रेरित कर मंच से परिचय कराने तथा कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने में अहम भूमिका निभाई। महासचिव अशर्फी लाल बामलिया ने जानकारी दी कि नर्मदापुरम महिला प्रकोष्ठ के कार्यों से प्रेरित होकर इटारसी, खंडवा, हरदा आदि अनेक क्षेत्रों में महिला संगठन बने हैं जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में संस्था की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के अवैध शराब के जखीरे को पकड़ने में मिली सफलता

मध्यप्रदेश में होगी 5 फिल्म और 2 वेबसीरिज की शूटिंग, पांच सालों में होगा 50 करोड़ रुपए का निवेश

MP से 4 साल पहले लापता हुई थी लड़की, अब UP से मिली, चौंकाने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -