शाहरूख से मिलने पहुंची नासिक की 6 लड़कियां
शाहरूख से मिलने पहुंची नासिक की 6 लड़कियां
Share:

मुंबई। लोकप्रिय फिल्म स्टार शाहरूख खान को लेकर लोगों में इस कदर दिवानगी है कि वे अपने घर से बिना बताए शाखरूख खान से मिलने पहुंच जाते हैं। ऐसी ही दिवानगी करीब 6 नाबालिग लड़कियों में देखने को मिली। दरअसल ये लड़कियां नासिक की हैं और परिवार ने कथित तौर पर जानकारी दी थी कि ये लापता हुई थीं। बाद में इन लड़कियों को लेकर जानकारी सामने आई थी कि ये अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए वहां पर पहुंच गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों के अभिभावकों ने घर में उनके नहीं दिखाई देने के बाद 23 मई की रात्रि म्हासरूल थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में म्हासरूल थाने के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लड़कियां अभिनेता शाहरूख खान की दीवानी थी 

इनकी आयु 12 वर्ष से 15 वर्ष बताई जा रही है। लड़कियों को लेकर जानकारी मिली थी कि वे 23 मई को शाम के समय अपने घर से चली गई थीं। जिले के कलवान तालुका में नंदूरी मंदिर पहुंची थी। जिसके बाद नासिक रोड़ रेलवे स्टेशन पर यह लड़की पहुंची साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस से दादर के लिए गई। बाद में इन लड़कियों को इनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

पिट ने कहा मुझे डांस नहीं आता, किंग खान ने कहा हम सबको नचा देते है

आखिर ख़त्म हो गई किंग खान और सन्नी पाजी की 24 साल पुरानी दुश्मनी

शाहरुख खान की बेटी आज मना रही हैं अपना 17वां जन्मदिन, देखिये फोटोज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -