कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग
कोरोना वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग
Share:

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में एक बहुत चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोरोना का टीका लेना एक शख्स के लिए रामबाण साबित हुआ है। कोरोना वैक्सीन लेने के पश्चात् कई वर्षों से बोलने तथा चलने में असमर्थ महेंद्र मुंडा एक बार फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगे। इस चमत्कार को देख कर परिवार वालों के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरान हैं।

दरअसल, ये मामला झारखंड के बोकारो जिले के उतासारा पंचायत अंतर्गत सलगा डीह गांव का है। यहां महेंद्र मुंडा नाम का शख्स 4 साल पहले एक हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे के पश्चात् से उसके बोलने और चलने-फिरने की क्षमता चली गई थी। हालांकि 6 जनवरी को 2022 को कोविशील्ड की पहली डोज लगने के पश्चात से उसके शरीर में हरकत होना आरम्भ हो गया। 8 जनवरी से आहिस्ता-आहिस्ता वह बोलने भी लगा तथा उसके हाथ-पैर भी चलने लगे।

वही इसे चमत्कार कहे या कोरोना खुराक का कमाल, जहां सड़क दुर्घटना में 4 वर्ष पहले एक शख्स की आवाज चली गई थी, वहीं वैक्सीन लगते ही अब बोलने लगा है। इन 4 वर्षों में, उपचार के चलते महेंद्र मुंडा को अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेचनी पड़ी। लेकिन इस बीच उनकी सेहत ठीक होने की जगह बिगड़ती चली गई। इस मामले को लेकर बोकारो के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र ने बताया कि इस मामले की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच होनी चाहिए। जिस तरीके से कोरोना के वैक्सीन लेने के पश्चात् शख्स के शरीर में परिवर्तन आएं हैं, इससे स्पष्ट है कि वैक्सीन लगने के पश्चात् शरीर में इम्यूनिटी बढ़ी है, जिस कारण ये परिवर्तन हुए हैं।

रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, यहां देंखे पूरी लिस्ट

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को मिली COVID-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक

कोरोना से जंग जारी, पहले ही दिन करीब 10 लाख लोगों को लगी 'बूस्टर डोज़'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -