नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Share:

अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत 16 वर्षीय बच्ची ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़की की लाश सरपंच के घर से लगभग 200 दूरी पर मिली।लड़की की बॉडी का पता चलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं। जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रिंसी पिता गुलाब सिंह (16) कक्षा 11वीं की छात्रा थी। जो ग्राम पंचायत किरगी की रहने वाली थी। गांव वालो ने बताया की मृतिका प्रिंसी का पूरा परिवार कॉलेज के पीछे रहता है। मृतिका प्रिंसी के पिता पुलिस में थे, प्रिंसी के पिता की पिछले साल मौत हो गई थी।

मृतिका प्रिंसी ने दोपहर में ही अपनी हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। उसके बाद शाम में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। कॉलेज से आ रहे छात्रों ने प्रिंसी को कुँए के पास देखा था। प्रिंसी ग्राम कोहका के अमर सिंह के घर के पास कुए में अचानक कूद गई। कॉलेज के छात्रों ने गांव के सरपंच और गांव के लोगो को यह जानकारी दी की प्रिंसी कुँए में कूद गई है। ग्राम पंचयत के सरपंच व गांव के लोगो ने मिलकर प्रिंसी को कुँए से बाहर निकला। तबतक पानी में डूबने से प्रिंसी की मौत हो चुकी थी।

प्रिंसी की मौत से गांव वाले सदमे में है, प्रिंसी के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकि है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, प्रिंसी की आत्महत्या करने का क्या कारण था इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।   

रोज के लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर महिला ने लगाई फांसी

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

इस समाज के लोग अकाल मौत के बाद बना देते हैं देवता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -