भारत में घुसपैठ के इंतजार में 300 आतंकी
भारत में घुसपैठ के इंतजार में 300 आतंकी
Share:

नईदिल्ली/श्रीनगर: भारत में एक बार फिर आतंकवादी गतिविधियों की साजिशे तेज़ कर दी गई हैं। इस दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास लगभग 300 आतंकी भारत में दाखिल होने के प्रयास में हैं। दरअसल आतंकी सर्दी के मौसम का लाभ लेकर पहाड़ों पर चढ़ने की कोशिशों में हैं। हाल ही में यह बात सामने आई तो सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षा बलों के कान खड़े हो गए। जिसमें यह कहा गया कि 15 कोर के जनरल अधिकारी कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनलर एसके दुआ द्वारा यह भी कहा गया है कि आतंकी सर्दी से पहले घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर और भारत की सीमाओं के में पाकिस्तानी रेंजर्स फायरिंग कर रहे हैं तो दूसरी ओर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। अधिकांश आतंकी दुर्गम पहाड़ों के रास्ते भारत में दाखिल होने की फिराक में हैं। इस मामले में यह भी कहा गया है कि नियंत्रण रेखा के पास हिमपात होने से पहले ही आतंकियों की घुसपैठ का प्रयास तेज हो जाता है। कश्मीर घाटी में सुरक्षा के लिहाज से जनरल दुआ का कोर कमान संभाले बैठा है।

उन्होंने कहा कि 300 से अधिक आतंकियों को घुसपैठ की साजिश में देखा गया है। ये आतंकी सीमा पर गोलियां दागते हैं और फिर छुप जाते हैं। माना जा रहा है कि आतंकी अपना तरीका बदल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी अबू कासिम को मार दिया था। यह सेना के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -