सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद बढ़ाई गई मीका सिंह की सुरक्षा, जानिए क्या है कनेक्शन?
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद बढ़ाई गई मीका सिंह की सुरक्षा, जानिए क्या है कनेक्शन?
Share:

जाने माने मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की सरेआम हुई दर्दनाक हत्या से पूरा देश सदमें में हैं। इस घटना के बाद सिद्धू मूसेवाला के दोस्तों ने और कई स्टार्स ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए हत्यारों का निषेध भी किया था। आपको बता दें, मूसेवाला सिर्फ 28 वर्ष के थे। लोकप्रिय भारतीय गायक मीका सिंह के वह बहुत नजदीक थे, उनकी मौत के बाद मीका सिंह (Mika Singh) सिद्धू मूसेवाला के साथ एक पुराना वीडियो साझा करते हुए उनकी हत्या और हत्यारों का कड़े शब्दों में निषेध किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोस्ट के बाद अब जोधपुर में स्टार भारत का शो “मीका दी वोटी” (Mika Di Vohti) का शूटिंग कर रहे मीका सिंह की सुरक्षा पुलिस की ओर से बढ़ाई गई हैं। फिलहाल जोधपुर के एक बड़े होटल में मीका सिंह एवं उनकी टीम रह रही हैं। प्राप्त रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है। DCP भुवन भूषण यादव ने बताया,”हमने मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है, हालांकि उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अनुरोध नहीं किया था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के क़त्ल के बाद एहतियात के तौर पर हमने यह एक फैसला लिया है।” पुलिस ने इस विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन का उपयोग भी किया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह ने यह खुलासा किया था कि,”4 वर्ष पहले वह (मूसेवाला) गैंगस्टरों से धमकियों के बारे में उनसे बात किया करता था। कुछ गैंगस्टरों ने इस बार उससे रूपये निकालने का प्रयास किया होगा। बीते सप्ताह ही वह मुंबई आकर मीका सिंह से मिला था। सिद्धू मूसेवाला ने मीका सिंह को कहा था कि वह बिना किसी सुरक्षा के मुंबई में सरेआम घूम सकता है। उसकी बातें सुनकर मीका सिंह ने मूसेवाला को भविष्य में मुंबई आने की सलाह भी दी थी।”

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है 'टीवी की नागिन', मशहूर एक्टर संग करेंगी डेब्यू

पॉपी जब्बल संग करण ग्रोवर ने रचाई शादी, तस्वीर देख चौंके फैंस

पति से परेशान साउथ की इस एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -