गरीबों में खाना बांटने पहुंचे मीका सिंह, वीडियो वायरल
गरीबों में खाना बांटने पहुंचे मीका सिंह, वीडियो वायरल
Share:

पंजाबी सिंगर मीका सिंह कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं। वह कोरोना पीड़ितों, गरीबों व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा ही आगे रहे हैं और अब इस बार भी आगे हैं। इन दिनों वह अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब व जरूरतमंद लोगों में खाना बांटने का काम‌ कर रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत गायक मीका सिंह आज खुद गरीबों में खाना बांटने के लिए मुंबई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर पहुंचे। यहाँ उनके साथ लोकप्रिय गायिका भूमि त्रिवेदी और अभिनेता विंदु दारा सिंह भी गरीबों में खाने के पैकेट्स बांटते देखे गये।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आप सभी जानते ही होंगे कि मीका सिंह की चैरिटी संस्था 'डिवाइन टच' के माध्यम से पिछले दो हफ्तों से घूम-घूमकर मुंबई के 1,000 लोगों में फूड पैकेट्स बांट रही है। ऐसे में अब मीका सिंह ने एक मशहूर वेबसाइट से खास बातचीत करते हुए कहा, "हर आदमी यह सोच रखे कि वो हर दिन न सही बल्कि साल में एक बार भी लोगों के लिए लंगर लगाये तो इस देश में कोई भी शख्स कभी भूखा‌ नहीं सोएगा।" इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, ''मुंबई में उनके 'डिवाइन टच' फाउंडेशन के जरिए पिछले दो हफ्तों से गरीबों को खाना बांटने‌ का काम चल‌ रहा है तो वहीं दिल्ली में पिछले एक साल से रोजाना एक 1,000 लोगों को लंगर के जरिए खाना खिलाने का काम‌ अनवरत जारी है।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, ''खाने‌ के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है। इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं। लोगों को सोशल मीडिया में मदद का‌ दिखावा करने की बजाय खुद ही आगे आकर‌ लोगों की मदद करनी चाहिए। ये कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।" इस दौरान मीका ने भूमि के बारे में बताया और कहा, "भूमि ने उनके फाउंडेशन को गरीबों के लिए राशन का सामान दान‌ के तौर पर पहुंचाया था। ऐसे में मैंने भूमि को‌ मेरे फाउंडेशन द्वारा रोजाना किये जा रहे काम को खुद ही अनुभव करने‌ के लिए आमंत्रित किया तो वो फौरन राजी हो गईं और खाना बांटने के नेक काम में हमारा हाथ बंटाने चलीं आईं।"

संकेत भोसले ने पत्नी सुगंधा मिश्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, कही ये बड़ी बात

VIDEO: सुगंधा मिश्रा ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज में मनाया पति संकेत का जन्मदिन

खूबसूरत नोट लिखकर सुगंधा ने दी पति संकेत को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -