मीका सिंह ने किया इस लड़की को शादी के लिए प्रपोज, वीडियो वायरल
मीका सिंह ने किया इस लड़की को शादी के लिए प्रपोज, वीडियो वायरल
Share:

पंजाब में अपनी आवाज से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले मीका सिंह का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल यह वीडियो टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के लेटेस्ट एपिसोड का है। इस दौरान जो कुछ हुआ वह देखकर ऑडियंस हैरान हो गई। जी दरअसल इस दौरान पॉपुलर सिंगर और शो के जज मीका सिंह ने सिंगर और गुजरात रॉकर्स की कोच भूमि त्रिवेदी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इस दृश्य को देखते ही सभी के मुंह खुले के खुले रह गए।

 

अब उसी दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में मीका सिंह सिंगर असीस कौर और रूपाली के साथ म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद के गाने 'मुझसे शादी करोगे' पर परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं परफॉर्मेंस के दौरान मीका बताते हैं कि उन्होंने इस गाने को स्टेज पर सबसे ज्यादा बार गाया है। इसी दौरान वह कंटेस्टेंट्स के साथ खड़ी भूमि त्रिवेदी को स्टेज पर लेकर आते हैं। उसके बाद मंच पर हाथ पकड़कर लेकर आने के बाद मीका सिंह घुटनों के बल बैठ जाते हैं और भूमि से पूछते हैं, "मुझसे शादी करोगी? भूमि अब तो बता दों मुझसे शादी करोगी? सब लोग भूमि से जुड़े हैं, मैंने सोचा कि मैं भी भूमि से जुड़ जाऊं।"

वहीं मीका के इस प्रपोजल पर भूमि शरमाते हुए मुस्कराती हैं। वह कहती हैं, "आप मीका त्रिवेदी बनने के बारे में क्या सोचते हैं?" आगे भूमि कहती हैं, "लेकिन सच कहूं तो मैं यहां आपके लिए दुल्हन ढूंढकर आई हूं, यह उनके साथ अन्याय होगा।" यह सुनकर शो के जज जावेद अली भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वह कहते हैं, "ये शादी तभी होगी जब मीका पंजाब छोड़कर गुजरात आएंगे।" ऐसे में जावेद की इस बात पर असीस कौर ने जवाब दिया,"नहीं, नहीं, भाभी पंजाब आएंगी।" शुरू में मीका के प्रपोजल को सबने सच मान लिया था लेकिन अंत तक सब मजाक है यह सिद्ध हो जाता है।

धोनी पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

शक्ति में हुई सीजेन खान की एंट्री, सौम्या संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल

5 वर्ष से कम उम्र के 3 बच्चों का हुआ कत्ल, शक के गहरे में आई माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -