रिलीज हुआ उमर रियाज और अंजलि अरोड़ा का नया गाना, केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
रिलीज हुआ उमर रियाज और अंजलि अरोड़ा का नया गाना, केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल
Share:

'काचा बादाम' सॉन्ग और रियलिटी शो 'लॉक अप' की प्रतियोगी रही अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो लॉन्च हो गया है। इस गाने का नाम 'मेरे ख्यालों की मल्लिका 2.0' है। इस रोमांटिक गाने में अंजलि ने बिग बॉस फेम मॉडल तथा डॉक्टर उमर रियाज के साथ काम किया है। अंजलि अरोड़ा एवं उमर रियाज इस गाने में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में कॉलेज के एक लड़की एवं एक लड़के की कहानी को दिखाया गया है। दोनों एक दूसरे को लाइक करने लगते हैं। लड़का रूठता है, लड़की मनाती है। लड़की क्लास में पढ़ाई करती है तो लड़का उसे छेड़ता है। 

वही यूट्यूब पर गाना रिलीज कर दिया गया है। साथ ही उमर रियाज एवं अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो को शेयर किया है। उमर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा पसंदीदा गाना 'मेरे ख्यालों की मलिका 2.0', अब @ishtarmusic पर आउट हो गया है।' इस बेहतरीन गाने को गायिका निकिता गांधी और साज भट्ट ने गाया है। इसे इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही यूट्यूब पर भी ये गाना छा गया है। प्रशंसकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर गाने का वीडियो और सीन्स वायरल हो गए हैं।

वही बीते कुछ वक़्त से अंजलि अरोड़ा एक MMS (Anjali Arora MMS) लीक मामले को लेकर ख़बरों में आई थीं। इस MMS को देख लोगों ने कहा था कि इसमें दिखाई देने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि अंजलि अरोड़ा ही हैं। हालांकि अंजलि ने इसे झूठ बताया था। उन्होंने कहा था कि वीडियो फर्जी है तथा उनका कोई MMS नहीं बना है और ना ही लीक हुआ है। 

राखी को फिर मिला प्यार में धोखा! बॉयफ्रेंड ने ठुकराया शादी का प्रपोजल

VIDEO! ऐसी ड्रेस पहनकर PVR पहुंच गईं उर्फी जावेद, देखने वालों का फंटा रह गया मुंह

शादी के 8 साल बाद इस मशहूर कपल के घर गूंजी किलकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -