शनि शिंगणापुर में पूजा को लेकर नया विवाद गर्माया, पुरुषों को भी...?
शनि शिंगणापुर में पूजा को लेकर नया विवाद गर्माया, पुरुषों को भी...?
Share:

शनि शिंगणापुर : महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर देवस्थान में महिलाओं के प्रवेश के विवाद में नया मोड़ आ गया है। दरअसल यहां पर प्रबंधन ने महिलाओं के ही साथ पुरूषों को भी प्रवेश के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस आदेश के बाद अब पुरूष भी श्री शनिदेव शिला के चबूतरे तक जाकर पूजन नहीं कर पाऐंगे। मंदिर प्रबंधन ने चबूतरे पर जाने से पुरूषों को भी रोक दिया। प्रबंधन ने पुरुषों के जाने पर रोक न्यायालय के उस आदेश के बाद लगाई है, जिसमे कोर्ट ने महिलाओं को शनि शिंगणापुर में पूजा करने का अधिकार दिया था।

भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई अपनी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं के साथ शनि देव के मंदिर में पूजन हेतु रवाना हो गई हैं। इस मामले में भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद हमारी जीत हुई है। वे लंबे समय से महिलाओं को श्री शनिदेव के चबूतरे तक पूजन किए जाने के अधिकार को लेकर आंदोलन कर रही थीं।

दूसरी ओर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा है कि मंदिर में चबूतरे तक दर्शन करने के लिए पुरूषों को भी रोक दिया गया है। न्यायालय द्वारा उन्हें किसी भी तरह का आदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वे आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तभी कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर मंदिर में किसी भी प्रकार की विकट स्थिति का सामना करने के लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -