चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान
चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माताजी मंदिर भोजनशाला के माध्यम से संपूर्ण कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना तन, मन, धन से सक्रिय होकर सेवा देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। शाही सवारी के दिन ही समिति सदस्यों के प्रयासों से ही चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक साथ दो श्रेष्ठ कार्यों के लिए दर्ज हुआ।

कार्यक्रम संयोजक पं. शरद चौबे एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र शाह ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 11 सितंबर को भक्त समिति का नवरात्रि मिलन समारोह एवं बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोविड महामारी के दौरान लगे पहले और दूसरे लॉकडाउन में चामुंडा माता मंदिर समिति सदस्यों द्वारा किये गये सेवाकार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। पं. सुनील चौबे, पं. निखिल चौबे, पं. वेदांत चौबे, राजेंद्र शाह द्वारा अतिथि प्रदीप विशनवाणी, रूपा रानी पाठक, मोतीराम आंजना, सुरेश राय मामाजी का स्वागत किया गया। मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर का नाम शहर एवं देश में गौरवान्वित करने वाले कुलदीप आर्य, अनिल वर्मा, अरूण मिश्रा को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया गया।

इनके अलावा मंदिर समिति के रमेश टेमनिया, राजेन्द्र शाह, सुरेश सूर्यवंशी, कमल देवड़ा, संदीप परमार, शैलेन्द्र दोणावत, घनश्याम राठौर, विशाल सिनोरिया, उमेशसिंह भदौरिया, अर्जुनसिह भदौरिया, पंकज सूर्यवंशी, सौरभ भाटिया, आनंद मराठा, प्रकाश सोनी, भूपेन्द्र दोणावत, पं. वरूण पंड्या, रवी बामनिया, जय वर्मा, धर्मेन्द्र भाटिया, गोपालसिंह चौहान संजय श्रीवास्तव, सतीश सोलंकी, उमेश ठाकुर, मयंक गेहलोत, मोनू राजवानी, राहुल गोयल, ऋषि पटेरिया, राकेश तिवारी, भावेश काकर, राजेश शेर, बंटू यादव, सुनील नागर, प्रकाशसिंह तोमर, विजय यादव, राकेश पोरवाल, विकास राठौर, सतीश शर्मा, जगन्नाथ कुशवाह, किशोर मुलानी, प्रकाश कौशिक, दुष्यंत आर्य, अशोक राठौर, मुकेश सूर्यवंशी, हरिओम शर्मा, पंकज कुशवाह, हेमराज मिमरोद, श्याम धनवानी, गोपाल चौहान, विजय गेहलोत, राधाबाई, सोनाबाई सोनी, राजूबाई बैरागी, जमनाबाई, सुनीता बाई, सीताबाई सोलंकी, रामकुंवरबाई ठाकुर, खुशबु पंवार को सम्मानित किया गया।

राधिका का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर लगा रहा है आग

बाढ़ की मार झेल रहे पाकिस्तानियों का सहारा बना मंदिर, कई मुस्लिम परिवारों को दे रहा 'पनाह'

नहीं रहे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, 'क्रांतिकारी साधु' के नाम से थे मशहूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -