भारत घूमने आई 64 वर्षीय अमेरिकी महिला का मेहराज ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
भारत घूमने आई 64 वर्षीय अमेरिकी महिला का मेहराज ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार
Share:

पुडुचेरी: भारत घूमने आई एक अमेरिकी महिला के साथ पुदुच्चेरी में बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित मेहराज-उल-अशकीन भट को अरेस्ट कर लिया है। वह 34 वर्ष का है और एक बुटीक चलाता है। यहीं उसकी 64 वर्षीय पीड़िता के साथ दोस्ती हुई थी। ओडियानसलाई पुलिस ने बुधवार (1 फरवरी) को जानकारी दी है कि, मेहराज बीते आठ महीनों से बुसी गली में बुटीक चला रहा था। वह जनवरी के पहले हफ्ते में पीड़िता से मिला था। मेहराज और महिला ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए फोन नंबर भी एक्सचेंज किए थे। इस बीच महिला तमिलनाडु भी गई थी। जब वह वापस पुदुच्चेरी लौटी, तो दोनों एक रात खाना खाने भी गए।

पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी को आरोपी, महिला के साथ उसके रूम पर गया। यहाँ पहले दोनों ने आपसी रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने उसे संबंध बनाने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मेहराज ने महिला की एक नहीं सुनी और दुष्कर्म कर वहाँ से चला गया। अगली सुबह महिला के निजी अंग में दर्द हुआ। उसने उससे अस्पताल जाने के लिए सहायता माँगी। आरोपित ने उसकी मदद करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला खुद अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए और पुलिस को खबर कर दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 376 (दुष्कर्म के लिए सजा) के त​हत प्राथमिकी दर्ज कर मेहराज को अरेस्ट कर लिया।

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2022 में गोवा घूमने आई एक रूसी महिला के साथ होटल के कमरे में रूम बॉय शकील और सैनुद्दीन को दुष्कर्म करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। दोनों आरोपित नेपाल के बर्दिया के निवासी थे। गोवा पहुँचने के पहले ही दिन उन्होंने महिला के साथ दरिंदगी की थी। महिला अपने 2 दोस्तों के साथ होटल में रुकी हुई थी। गोवा में कई पर्यटक स्थलों की सैर के बाद जब वह शाम के वक़्त अपने होटल में पहुँची, तभी दोनों ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

वहीं, इसी साल फरवरी 2020 में अपने बच्चे से मिलने केरल आई विदेशी महिला के साथ इंसाफ और अंसारुद्दीन ने रेप किया था। 46 वर्षीय विदेशी महिला एमजी रोड पर स्थित एक होटल में रुकी हुई थी, जहाँ मोहम्मद इंसाफ और अंसारुद्दीन भी ठहरे हुए थे। यहीं इन दोनों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

एक-दूसरे का हाथ थाम ट्रेन के आगे कूद गया प्रेमी जोड़ा, ख़ुदकुशी का कारण जानने में जुटी पुलिस

जिस दोस्त के लिए घर छोड़ा, उसी ने जिस्मफरोशी में धकेला, करवाया गैंगरेप, समीर-यामीन सहित 7 गिरफ्तार

कथा सुनकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में पसरा मातम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -