सैनिकों के सीने पर अच्छे लगते हैं मैडल
सैनिकों के सीने पर अच्छे लगते हैं मैडल
Share:

झज्जर : वन रैंक वन पेंशन के मसले पर पूर्व सैनिकों द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व सैनिकों से कहा कि मैडल सैनिकों के सीने पर ही अच्छे लगते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। किसी सैनिक को यह जानकारी मिले कि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह मैडल लौटाने के स्थान पर पूर्व सैनिक न्यायिक आयोग के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

वहां उसकी बातों पर ध्यान दिया जाएगा। और इसकी सिलसिलेवार तरीके से सुनवाई की जाएगी। वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना जारी किए जाने पर हरियाणा भूतपूर्व सैनिक संघ द्वारा झज्जर के पंचायत भवन में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत भी किया गया। उन्होंने कहा कि वे अपने पैतृक गांव ढांकला के विक्टोरिया क्राॅस से सम्मानित बदलु राम व शहीद जवानों की प्रतिमाऐं देखते हैं तो उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व होता है। 

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री धनखड़ ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर विजय से जोड़ने पर एक अनूठा संयोग भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश में 1965 की लड़ाई की पचासवीं सालगिरह उत्सव से मनाई जा रही है। इस वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों को वन रैंक - वन पेंशन का अधिकार मिलने पर बहुत खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि मैडल सैनिकों की गौरव गाथा का प्रतीक है। यह देश की सांझी विरासत है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का अधिकार सैनिकों को मिलने पर उन्हें खुशी हो रही है। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने गांव के बाहर ग्राम गौरव पट्टक लगाने का निर्णय लिया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा वर्ष 2015 व 1965 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध में भारत की जीत से इसे जोड़ दिया गया।

इसे एक अनूठा संयोग बताया गया है। हरियाणा भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कर्नल आरएस मलिक द्वारा वन रैंक वन पेंशन को लेकर अधिसूचना जारी की गई। जिसमें यह कहा गया कि केंद्र सरकार की ओर से इस हेतु 10 हजार करोड़ रूपए की राशि जारी होना एक अच्छी बात है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -