पाकिस्तान मसले पर मायावती ने केंद्र सरकार को घेरा
पाकिस्तान मसले पर मायावती ने केंद्र सरकार को घेरा
Share:

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पाकिस्तान पर नरेंद्र मोदी सरकार की नीति को लचर और अस्थिरता का शिकार बताया है। मायावती ने केंद्र की राजग सरकार का विरोध करते हुए कहा कि दोनों ही देशों की सीमाऐं असुरक्षित हो गई हैं। इसका कारण यही है कि केंद्र सरकार की नीति कड़ाई वाली नहीं है। आतंकवाद का सामना करने में भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक में उत्तरप्रदेश के ही साथ देश के वर्तामान राजनीतिक हालातों पर चर्चा कर रही थीं।

इसी बैठक के सिलसिले में पहुंची मायावती की पत्रकारों से भेंट हुई तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार काबिज है। मगर सरकार की नीतियां पाकिस्तान को लेकर लचर हैं। ये नीतियां अस्थिरता की दिखाई दे रही हैं।

जिसके चलते भारत और पाकिस्तान की सीमाओं पर हालात बेहतर नहीं हुए हैं बल्कि ये पहले की ही तरह असुरक्षित हैं। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विशेषकर पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों को लेकर अधिक गंभीरता नहीं दिखाई गई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाने और अयोध्या में मनमानी करने को लेकर कई तरह के आरोप लगे हुए हैं। मायावती ने राज्य की अखिलेश सरकार पर भी कड़ी टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून - व्यवस्था को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो पाई है। जनकल्याण के ही साथ अपराध नियंत्रण राज्य में नज़र नहीं आता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -