माया सिंह ने 3 करोड़ लागत के बुधवारिया हाट बाजार निर्माण का भूमि पूजन किया
माया सिंह ने 3 करोड़ लागत के बुधवारिया हाट बाजार निर्माण का भूमि पूजन किया
Share:

उज्जैन : उज्जैन प्रवास पर आईं प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह तथा ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने गुरूवार को बुधवारिया हाट बाजार निर्माण का भूमि पूजन किया। इसकी लागत तीन करोड़ 67 लाख रूपये है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, विधायक डॉ.मोहन यादव, निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री अशोक प्रजापत, प्रभारी कलेक्टर श्री आशीष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती करूणा जैन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि नागरिकों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति तथा जनसंख्या वृद्धि के दृष्टिगत सुविधाओं के निर्माण हेतु बढ़ती मांग के लिये शासन द्वारा सतत बजट वृद्धि की जा रही है। विकास के लिये राशि की कोई कमी नहीं है। उज्जैन को स्मार्ट सिटी के लिये चयनित किया गया है। इसके तहत कंसल्टेंट नियुक्ति की जा रही है। स्मार्ट सिटी में करोड़ों रूपये के कार्य किये जायेंगे। वाटर सप्लाय, पार्क निर्माण, स्मार्ट परिवहन, आकर्षक लाइटिंग, सायक्लिंग झोन व्यवस्था जैसे कई कार्य किये जायेंगे। शहर को परम्परा के साथ आधुनिक टेक्नालॉजी से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि वेब आधारित प्रणाली से प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को जोड़ा गया है।

इससे पारदर्शिता के साथ विकास होगा।  नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि उज्जैन दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में सबसे आगे निकला है। यहां तीन स्थानों पर रसोई केन्द्र शुरू किये जाना बड़ी बात है। आर्थिक रूप से सम्पन्न व्यक्ति इस योजना में मदद के लिये आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास गारंटी के तहत उज्जैन में लगभग 200 करोड़ रूपये के कार्य किये जायेंगे। 

विश्व धरोहर दिवस पर भीमबेठका के शैलाश्रयों और चित्रकारी पर प्रदर्शनी आरंभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -