8वीं कक्षा की बच्ची को सड़क पर छेड़ रहा था शादीशुदा आरिफ, लोगों ने पकड़कर पीटा, सिर भी मुंडवा दिया
8वीं कक्षा की बच्ची को सड़क पर छेड़ रहा था शादीशुदा आरिफ, लोगों ने पकड़कर पीटा, सिर भी मुंडवा दिया
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरिफ नाम का एक विवाहित युवक नाम बदल कर लड़कियों के साथ जाल में फंसाता था। आज यानी मंगलवार (16 मई) को आरिफ उस समय लोगों के हत्थे चढ़ गया, जब वो एक स्कूल के पास एक नाबालिग लड़की से जबरन बात करने का प्रयास कर रहा था। यह देखकर लोगों ने आरिफ की पिटाई कर के उसका सिर भी मुंडवा दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

यह मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिस लड़की से आरिफ़ बात करने का प्रयास कर रहा था, वह नाबालिग है और कक्षा 8वीं में पढ़ती है। पीड़िता के घर वालों के अनुसार, आरिफ उसे जबरन अपना मोबाइल नंबर एक पर्ची पर लिख कर थमा रहा था। जिसके बाद लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया। यह देखकर आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आरिफ को दबोच लिया। जब आरिफ का नाम पूछा गया, तो उसने अपना नाम राजा बताया।  हालाँकि, आधार कार्ड चेक करने पर उसकी असलियत सामने आ गई और वह औरैया जिले के विधूना क्षेत्र का निवासी आरिफ निकला। 

 

इसके बाद मौके पर इकठ्ठा हुए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। पिटाई के बाद वीडियो बनाते हुए आरिफ का सिर मुंडवा दिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग आरिफ के परिजनों को बुलाने के साथ उसके विवाहित होने और कानपुर में किराए पर रहने की बात करते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाद में लोगों ने आरिफ को थाना रावतपुर को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पड़ताल करने की बात कही है। रावतपुर SHO नीरज ओझा ने बताया है कि नाबालिग के परिजन शिकायत दे रहे हैं, जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपित आरिफ पुलिस कस्टडी में है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती, 7 वर्षों तक बलात्कार करता रहा आरोपी, अब पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

2 साल से प्रेमी दे रहा था शादी करने का झांसा...कई बार बनाए शारीरिक संबंध फिर किया विवाह से इंकार

अचानक नाबालिग के पेट में उठने लगा दर्द हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन और फिर..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -