'18 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए शादी के लिए लड़की की उम्र', विरोध में बोले मुस्लिम विधायक
'18 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए शादी के लिए लड़की की उम्र', विरोध में बोले मुस्लिम विधायक
Share:

लड़कियों की शादी की उम्र अब 18 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। जी दरअसल यह एक प्रस्ताव था जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। हालाँकि मंजूरी मिलते ही इस पर हंगामा होना भी शुरू हो गया है। आप सभी को बता दें कि मोदी कैबिनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुस्लिम विधायकों ने आपत्ति जताई है। इस लिस्ट में पहला नाम अबु आजमी का रहा और अब झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि, 'लड़कियों की शादी की उम्र 18 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।'

जी दरअसल, बीते बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र को 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रावधान है। जैसे ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली वैसे ही कई मंत्री इसके खिलाफ में आ गए। अब इस बिल को इसी संसद सत्र में पेश किए जाने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि इस बिल के कानून बनते ही देश में लड़कों और लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र एक ही हो जाएगी।

इसे लेकर बीते दिनों समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबु आजमी ने कहा था, 'जिस तरह किसी की मौत हो जाने के बाद तुरंत उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, उसी तरह लड़की के बालिग होने पर भी जल्द से जल्द उसकी शादी कर देनी चाहिए।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'लेकिन अब 18 साल की लड़की शादी नहीं कर सकती। क्या अब वो 18 की उम्र में समझदार नहीं होगी, 21 की उम्र में ही मैच्योर होगी।' इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, 'कुपोषण बढ़ रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। ये सब छिपाने के लिए ही ये सब किया जा रहा है।'

वहीं आगे अबु आजमी ने कहा, 'अगर किसी लड़की की शादी 18 साल में तय हो गई है और अब इसकी इजाजत नहीं है और आगे चलकर रिश्ता नहीं मिलता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'मैंने सुना है कि अंग्रेजों के राज में केरल में कई लोगों को बोगी में जबरदस्ती बैठाया गया था। वहां पर लोगों ने खून और पेशाब पीना शुरू कर दिया था। इसी तरह प्राकृतिक जरूरत होती है। अगर वो सही उम्र में पूरी न हो तो इससे अपराध बढ़ सकते हैं।'

इस एक्टर के साथ विवाह के बंधन में बंधी chloe bridges

सबके सामने भाई ने की बहन से शादी, देखते रह गए सभी लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

अब 18 से 21 हुई लड़कियों की शादी की उम्र, प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -