मराठा आरक्षण आंदोलन ने महाराष्ट्र में मचाया हाहाकार, धाराशिव जिले में लगा कर्फ्यू
मराठा आरक्षण आंदोलन ने महाराष्ट्र में मचाया हाहाकार, धाराशिव जिले में लगा कर्फ्यू
Share:

पुणे: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ धाराशिव जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल, सोमवार को महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया। इस के चलते आक्रोशित लोगों ने दो NCP विधायकों के घरों में तोड़फोड़ के पश्चात् आग लगा दी। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन धाराशिव में कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू के चलते 4 से अधिक व्यक्तियों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। धाराशिव के जिला अफसर सचिन ओमबासे ने सोमवार रात को यह आदेश जारी किया है। 

सरकारी आदेश में बताया गया है कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया है तथा यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह आदेश स्कूल, कॉलेजों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा। हालांकि दवाई एवं दूध बेचने वाली दुकानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक बस सेवा, अस्पताल एवं मीडिया को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में भूख-हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले की ओमेर्गा तहसील में कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस में आग लगाने की घटना घटी है। 

वही कुछ स्थानों पर मराठा आंदोलन हिंसक हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने 3 विधायकों के घर तथा कार्यालयों में आग लगा दी। इसके साथ ही नगर परिषद की इमारत को भी निशाना बनाया गया। हिंसा की ज्यादातर घटनाएं बीड जिले में हुईं। बीड में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। बीड में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बीड में NCP दफ्तर में आग लगा दी गई। वहीं दो NCP विधायकों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। 

प्रियंका को आई शर्म, तो सोनिया गांधी को हुआ दर्द, आखिर भारत ने ऐसा कौन-सा 'पाप' कर दिया ?

MP में सिंधिया का बड़ा दांव! नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव के उम्मीदवार को BJP करा दी ज्वाइन

CM शिवराज से ज्यादा अमीर है पत्नी साधना सिंह, नॉमिनेशन में हुआ चल-अचल संपत्ति का खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -