CM शिवराज से ज्यादा अमीर है पत्नी साधना सिंह, नॉमिनेशन में हुआ चल-अचल संपत्ति का खुलासा
CM शिवराज से ज्यादा अमीर है पत्नी साधना सिंह, नॉमिनेशन में हुआ चल-अचल संपत्ति का खुलासा
Share:

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर जिले की बुधनी सीट से नामांकन कर दिया है। ये शिवराज की परंपरागत सीट मानी जाती है। बुधनी से शिवराज 6वीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शिवराज को अब तक किसी चुनाव में बुधनी के लोगों ने निराश नहीं किया है। चुनाव आयोग में शिवराज ने जो हलफनामा दिया है, उसमें उनकी 5 गुना संपत्ति बढ़ गई है। इतना ही नहीं, शिवराज से अधिक उनकी साधना सिंह चौहान अमीर हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान हैं तथा 3 दिसंबर को परिणाम आएँगे। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन्नक थी। नामांकन की जांच मंगलवार को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम दिनांक 2 नवंबर है। चुनाव आयोग के अनुसार, शिवराज ने हलफनामे में बताया कि उनके पास एक करोड़ 10 लाख कैश है। जबकि पत्नी साधना के पास एक करोड़ 15 लाख नकद हैं। शिवराज के 3 बैंक अकाउंट में कुल 92,79,104 रुपये जमा हैं। जबकि पत्नी साधना सिंह के 4 बैंक खातों में 71,87,544 रुपये जमा हैं। 

हलफनामे के अनुसार, शिवराज के पास स्वयं का कोई वाहन नहीं है। हालांकि, उनकी पत्नी के पास वर्ष 2000 मॉडल की एक एंबेसडर कार है। शिवराज के पास 96 ग्राम सोना तथा आभूषण हैं, जिसका मूल्य 6 लाख रुपये है। जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 535 ग्राम सोना और आभूषण हैं, जिसका मूल्य 34 लाख रुपए है। शिवराज के पास एक लायसेंसी रिवॉल्वर है। शिवराज के पास 1,59,35,000 रुपए की कृषि भूमि है। जबकि उनकी पत्नी के पास 3,30,00,000 रुपए की कृषि भूमि है। शिवराज के पास विदिशा तथा जैत गांव में कुल तीन रिहायशी सम्पत्तियां हैं, जिनका दाम 51,25,000 रुपए है। शिवराज के पास कुल 2 करोड़ 10 लाख मूल्य की अचल संपत्ति (जमीन/बिल्डिंग) है, जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 4 करोड़ 32 लाख की अचल संपत्ति है। शिवराज पर कुल 2 लाख 14 हजार रुपए की देनदारी है, जबकि पत्नी साधना सिंह पर 66,58,251 रुपए की देनदारी है। 

शिवराज के पास 3,21,80,282 रूपये की कुल सम्पत्ति है। जबकि पत्नी साधना के पास 5,41,14,644 रुपए की कुल संपत्ति है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की व्यक्तिगत संपत्ति 5 वर्षों में 5 लाख रुपए घट गई है। जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की व्यक्तिगत संपत्ति 89 लाख रुपए बढ़ी है। दरअसल, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं की 3 करोड़ 26 लाख की कुल आमदनी (चल-अचल संपत्ति) बताई थी। नए हलफनामे में उन्होंने स्वयं की 3 करोड़ 21 लाख की आय बताई है, जो बीते हलफनामे से 5 लाख रुपये कम है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज अपनी पत्नी साधना के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने पैतृक गांव जैत में अपनी कुलदेवी की पूजा की। सलकनपुर देवी मंदिर में प्रार्थना की। शिवराज ने मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी का भी आशीर्वाद लिया। शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो भी किया तथा लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं को शिवराज समझें तथा विकास कार्यों के आधार पर जीत दिलाने में सहायता करें।

'ये क्या हो रहा है भईया...', चुनावी रैली में जाने से पहले भड़के सिंधिया, जानिए क्या है मामला?

स्वेच्छा से विवाह को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

'भारत की समुद्री सुरक्षा..', गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव में बोले राजनाथ सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -