भारत की मानुषी बनी मिस वर्ल्ड 2017
भारत की मानुषी बनी मिस वर्ल्ड 2017
Share:

नईदिल्ली। भारत के लिए वर्षों बाद, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में गौरव का समय आया है। दरअसल भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने वर्ष 2017 के मिस वर्ल्ड  खिताब पर कब्जा जमाया। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने फर्स्ट रनरअप में मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को हराया। मेजा सेकेंड रनर अप रहीं। गौरतलब है कि, वर्ष 2000 में लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस अवार्ड को जीता था। मिस वर्ल्ड  प्रतियोगिता में मिस इंडिया मानुषी से जब पूछा गया कि आखिर सबसे अधिक सैलरी किस प्रोफेशन में मिलना चाहिए तो उन्होंने कहा कि माॅं को सबसे अधिक, इज्जत मिलना चाहिए और जहां तक वेतन की बात है, इसका अर्थ रूपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

मानुषी ने इस खिताब को जीतने के लिए, अपने माता - पिता द्वारा मिले प्रोत्साहन को सराहा। मानुषी छिल्लर मेडिकल की विद्यार्थी हैं। वे मेडिकल विषय का अध्ययन करते हुए, मिस इंडिया खिताब में भागीदार बनीं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक, बाॅडी लैंग्वेज और अपनी पढ़ाई सभी को मैनेज किया। उन्होंने कहा कि, यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था।

मानुषी का मुकाबला सान्या शहर एरीना में आयोजित की गई प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची सुंदरियों से हुआ था। उन्हें पिछले वर्ष की मिस वर्ल्ड  ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि, भारत की ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, डायना हेडन आदि विश्व सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड  का खिताब जीता था।

मानुषी के पिता डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं, उनकी माता नीलम छिल्लर न्यूरो केमिस्ट्री में हेड आॅफ डिपार्टमेंट हैं। मानुषी के लिए, यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्हें तैराकी करना, पेंटिंग करना और कविता करना बेहद अच्छा लगता है। उन्होंने कुचिपुड़ी नृत्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

नींबू के इस्तेमाल से दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या

काले तिलो के इस्तेमाल से रुक सकता है बालो का झड़ना

कचनार के जरिये आप इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते है

सेरेना ने अपनी शादी को दिया 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -