'तेरी लाड़ली मैं' के बाद जल्द ऑफ एयर होगा 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2'!
'तेरी लाड़ली मैं' के बाद जल्द ऑफ एयर होगा 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2'!
Share:

कोरोना की मार छोटे पर्दे पर पड़ रही है। ऐसे में कई शो अब बंद होने की कगार पर है। इस समय मुंबई में लगे लॉकडाउन की वजह से कई टीवी शोज के मेकर्स ने अपनी लोकेशन में बदलाव कर लिया है। ऐसे में केवल वही शो चल रहे हैं जिन्होंने अपनी लोकेशन बड़ी है, वही जिन्होंने नहीं बदली वह बंद हो रहे हैं। इसी लिस्ट में अब शामिल होने वाला है 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2'। इस शो पर भी ऑफ एयर होने का खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट को मानें तो गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 पर ताला लगाने का फैसला किया है। आप सभी जानते ही होंगे शो को 15 मार्च के दिन ऑन एयर किया गया था।

शो मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के प्रोमो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था लेकिन अब शो बंद होने वाला है। आपको याद ही होगा प्रोमो में प्रतिज्ञा, कृष्णा और सज्जन सिंह एक नए अवतार में नजर आए थे। शो की शुरुआत में दर्शकों के बीच सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 को लेकर उत्साह देखने को मिला लेकिन समय बीतने के साथ ही इस शो को लेकर फैंस का जोश कम हो गया। अब शो को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। वैसे शो के माध्यम से अरहान बहल, पूजा गौर और अनुपम श्याम ओझा ने दोबारा एंट्री की थी। आपको याद ही होगा पहले ये शो 2009 में ऑन एयर हुआ था और उसी शू का यह दूसरा पार्ट है। पहले सीजन ने तीन सालों तक फैंस का मनोरंजन किया था।

वहीँ पहले सीजन के खत्म होने के 8 साल बाद मेकर्स सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा का दूसरा पार्ट लेकर आए थे। हालाँकि दूसरा पार्ट फैंस का मनोरंजन करने में नाकामयाब रहा। वैसे शो मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के अलावा सीरियल राधा कृष्ण, तेरी लाडली मैं, अम्मा के बाबू की बेबी और सावधान इंडिया जैसे शोज पर भी ताला लगने वाला है। यह सभी बंद होने वाले हैं और सबसे हैरान कर देने वाली बाय यह है कि ये सभी शोज स्टार भारत पर प्रसारित किए जा रहे हैं।

सलाम है इंदौर के इस व्यक्ति को जिसको खुद की नहीं बल्कि कोरोना मरीजों की है चिंता

11 साल के बच्चे का बलात्कार करता था मदरसे का उलेमा, मिली 20 साल की जेल

कोरोना पॉजिटिव हुए 'महाभारत' फेम रोहित भारद्वाज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -