बीजेपी का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला, उतना ही खतरनाक: पूर्व PM मनमोहन सिंह
बीजेपी का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला, उतना ही खतरनाक: पूर्व PM मनमोहन सिंह
Share:

जैसे जैसे पंजाब चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहे हैं। आप सभी को बता दें कि कांग्रेस पंजाब में अपनी कुर्सी बचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही हैं और इसी कड़ी में उसने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भी लेकर खड़ा कर दिया है। आज यानी गुरुवार को डॉ. मनमोहन सिंह ने मोर्चा संभाला और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और उसमें सुधार करने की जगह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है। संबंध किसी दूसे देश के नेता को गले लागकर या अचानक बिरयानी खाने के लिए पहुंचने से नहीं बनते। इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की 'बांटों और राज करो' की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा- 'लोगों के मन में कांग्रेस के टाइम में हुए अच्छे काम अब भी याद हैं। पीएम के सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी वालों ने पंजाब के सीएम और लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। मनमोहन सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार को घेरा।' आगे उन्होंने कहा कि, 'भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक ही सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और हमें दबाने की कोशिश की जा रही है।'

पंजाब में मोदी ने कसा तंज, कहा- 'जहां BJP को आशीर्वाद मिला, वहां जड़ से साफ हुई कांग्रेस'

'यूपी, बिहार के भैया...' वाले सीएम चन्नी के बयान पर संजय झा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस का कद गिरा'

कांग्रेस छोड़ने की ख़बरों पर बोले मनीष तिवारी- कांग्रेस में हिस्सेदार हैं हम, पार्टी नहीं छोड़ेंगे लेकिन कोई धक्का...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -