कांग्रेस छोड़ने की ख़बरों पर बोले मनीष तिवारी- कांग्रेस में हिस्सेदार हैं हम, पार्टी नहीं छोड़ेंगे लेकिन कोई धक्का...
कांग्रेस छोड़ने की ख़बरों पर बोले मनीष तिवारी- कांग्रेस में हिस्सेदार हैं हम, पार्टी नहीं छोड़ेंगे लेकिन कोई धक्का...
Share:

चंडीगढ़: श्री आनंदपुर साहिब के MP तथा कांग्रेस के सीनियर नेता मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ने की ख़बरों को खारिज किया है। वही इसको लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बयान सामने आया है. कांग्रेस नेता ने लुधियाना में कहा कि मैंने कई बार ये बात पहले भी बोली है कि हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार नहीं हैं हम भागीदार है.हां कोई धक्का देकर निकालेगा वो दूसरी बात है. हमने 40 वर्ष अपने जीवन के पार्टी को दिए हैं, हमारे परिवार ने पार्टी के लिए खून बहाया है.

वही मनीष तिवारी ने पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो पार्टी का हानि होती है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा की एक सीट लोगों से काफी कुछ करवाती है। मनीष तिवारी ने कबूल किया है कि यह गंभीर मसला है। बातों ही बातों में उन्होंने कहा कि यदि सेखड़ी कांग्रेस छोड़ गए हैं, तो शायद इसके पीछे वे कोई राजनीतिक फायदे तलाश रहे होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। वह पहले भी उनके साथ भेंट करते थे तथा उनके कांग्रेस छोड़ने के पश्चात् भी बात होती है।

वही इस बार कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मनीष तिवारी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सम्मिलित नहीं किया है। मनीष तिवारी पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी हैं। वह खुलकर इस बात को कबूल करते हैं। मीडिया से चर्चा करते समय मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ऐसे नाम भी सम्मिलित हैं, जिनके बोलने पर उनकी पत्नी तक वोट नहीं देंगी।

योगी के पदचिन्हों पर हिमंता सरमा, बदलेंगे असम की कई जगहों के नाम

तेलंगाना सीएम KCR के खिलाफ असम में मामला दर्ज, भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -