मणिपुर में ओकराम इबोबी सिंह सबसे आगे
मणिपुर में ओकराम इबोबी सिंह सबसे आगे
Share:

देश के ऊतार पूर्व राज्य की किस्मत की गिनती शुरु हो गई है। यहाँ की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना शुरू हो गई और शुरूआती रुझानों में थोबल सीट से ओकराम इबोबी सिंह आगे चल रहे हैं। भाजपा अन्य राज्यो की तरह भी मणिपुर में भी जीत का ख्वाब देखे थे। लेकिन कांग्रेस भी कम नही है क्योंकि कांग्रेस एक बार फिर पूरा जोर लगा रही है। दोनों ही पार्टी बड़ी आस लगाए बैठी है। लेकिन आखिर जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा क्योकि गिनती अभी शुरू है। इस बार के चुनाव में इक दिलचस्प बात और भी क्योकि इस बार के चुनाव में मणिपुर का जाना माना चेहरा इरोम शर्मीला भी चुनावी मैदान में है। इसी लिये इस बार का चुनावी समीकरण में इरोम शर्मिला ने भी एंट्री करके चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 4 और 8 मार्च को कराए गए। प्रदेश में ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 34 आरक्षित हैं। 4 मार्च को पहले चरण का मतदान जहां 82 फीसदी हुआ था वहीं 8 मार्च यानी दूसरे चरण में 86 फीसदी मतदान हुआ था।

पहले चरण के मतदान में विद्रोहियों के कैंप से भी वोट डाले गए थे। 2012 के बाद ये दूसरी बार है, जब इन कैंपों के लोग वोट डालने के लिए आगे आए थे। 2,794 पोलिंग बूथ बनाए गए जो 2012 में संपन्न कराए गए चुनाव से 20.1 फीसदी ज्यादा थे।

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -