त्रिपुरा में फिर 'माणिक' सरकार.., 8 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे साहा
त्रिपुरा में फिर 'माणिक' सरकार.., 8 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे साहा
Share:

अगरतला: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा बेहतरीन जीत दर्ज की थी। हालाँकि, चुनाव नतीजे आने के बाद से सीएम पद के लिए संशय बना हुआ था। मगर, अब यह संशय खत्म हो गया है। डॉक्टर माणिक साहा एक बार फिर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। सोमवार (6 फरवरी) हुई विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

दरअसल, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 1 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे। इसके दो दिन बाद यानी 3 मार्च को माणिक साहा ने अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया था। इसके बाद से एक तरफ जहाँ CM पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब का नाम सामने आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ सियासी गलियारों में प्रतिमा भौमिक के नाम की भी चर्चा चल रही थी। मगर, विधायक दल की बैठक बल में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बता दें कि त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह होली के दिन यानी बुधवार (8 मार्च) को आयोजित किया गया है। शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेता पहुँच सकते हैं। इसके साथ ही, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुँचने का भी अनुमान है।

बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के 16 फरवरी को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे 1 मार्च को सामने आए। इसमें त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों में से 32 सीटें हासिल करते हुए भाजपा ने स्पष्ट बहुत प्राप्त किया था। इतना ही नहीं, भाजपा के सहयोगी दल इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, वशंज प्रद्योत किशोर देबबर्मा की पार्टी टिपरा मोथा पार्टी (TPM) को 13 और कम्युनिस्ट-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीटें मिली थीं।  

सत्ता में बने रहने के लिए शिवराज सरकार ने ली बड़ी बैठक

'आप वारिस तो हम कौन?', उद्धव पर भड़की स्मिता ठाकरे

'तालिबान और अलकायदा की तरह विपक्ष को खत्म कर रही है भाजपा', संजय राउत ने फिर दिया विवादित बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -