मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिन्दू लड़का, मोहम्मद फजल और अबरार अहमद ने कर दी हत्या
मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिन्दू लड़का, मोहम्मद फजल और अबरार अहमद ने कर दी हत्या
Share:

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव से बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक दूसरे धर्म की 19 साल की लड़की के साथ कथित रूप से संबंध रखने के आरोप में 22 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि लड़के की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है और वह बीते शुक्रवार शाम से लापता था। हालाँकि बाद में उसका शव एक पेड़ से बंधा हुआ पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगी थीं, और इसी के चलते लड़की के परिवार के सदस्य लड़के से नाराज थे और उसे सबक सिखाना चाहते थे। वायरल हुए एक ऑडियो में पीड़ित को जिदंगी के लिए भीख मांगते सुना जा चुका है।

आपको बता दें कि इस ऑडियो को बीते शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़ित के मोबाइल से शेयर किया गया था। वहीं ऑडियो जारी होने के कुछ क्षण बाद उसका शव बरेली जिले के जियानागला गांव में एक आम के बाग में मिला। इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को कहा कि, 'लड़की के भाई मोहम्मद फजल, मोहम्मद यासीन, अबरार अहमद और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।' इसी के साथ ही कहा कि 'आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।' आपको बता दें कि इस मामले में एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि, 'अब तक पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।'

इसी के साथ ही कहा कि, 'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।' वहीं एडिशनल एसपी ने कहा कि, 'हमने जांच के लिए वायरल तस्वीरों और एक ऑडियो संदेश को ध्यान में रखा है।' इस मामले में बताया गया कि लड़की के परिजन लड़के से बदला लेना चाहते थे और लड़के के चाचा हरभजन ने कहा कि 'मेरे भतीजे को उसकी प्रेमिका की वजह से मारा गया था। उसके पिता, चाचा और भाई सभी हत्या में शामिल हैं।'

आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, कल लालबाग के राजा के करेंगे दर्शन

5 करोड़ की कार में कॉफी पीते दिखीं उर्वशी, तस्वीरों ने मचाया तहलका

कपिल शर्मा के कारण फ्लॉप हो रही अक्षय की फिल्म, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -