पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को पूरा हो रहा 1 साल का समय
पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को पूरा हो रहा 1 साल का समय
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी पर किया जाता है। इसे देशभर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रति रविवार इस तरह का आयोजन होने को लेकर लोग उत्साहित रहते हैं। बड़ी संख्या में देशवासी मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर बेसब्री से इंतज़ार में रहते हैं। इस बार होने वाले प्रसारण के दौरान इस आयोजन को एक वर्ष का समय पूरा हो जाएगा। इसमें मंगल मिशन में भारत की सफलता, किसानों के भविष्य को लेकर की जाने वाली बात और बच्चों की पढ़ाई सहित विभिन्न मसलों पर भी मोदी ने अपने मन की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में  नरेंद्र मोदी ने जनता से खादी वस्त्र खरीदने की अपील की। दूसरी ओर स्वच्छ भारत अभियान को लेकर चर्चा की गई। मानसिक और शारीरीक तौर पर कमजोर बच्चों के लिए किए जाने वाले प्रयास और माइजीओवी डाॅट इन को लेकर चर्चा की गई। यही नहीं केंद्र सरकार की नीतियां, स्वच्छ भारत अभियान की सफलता और सरकारी स्कूलों के अशक्त बच्चों के लिए सुविधाऐं उपलब्ध करवाने के विषयों को भी सम्मिलित किया गया।

युवाओं में नशे की लत और चर्चा के केंद्र को लेकर भी चर्चा की गई। युवाओं से उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की। इस मामले में टोल फ्री नंबर प्रारंभ करने की बात कही गई। नेपाल में जो विनाशकारी भूकंप आया उसे लेकर शोक जताया गया। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती को लेकर गरीबों को शिक्षा और सुविधाऐं देने का विश्वास जताया गया। सानिया मिर्जा और साईना नेहवाल को भी उन्होंने अपनी सफलता के लिए शुभकामनाऐं दी। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -