2 साल वकालत करने के बाद एक्टर बना ये स्टार, कहे जाते है 'साउथ के अंबानी'
2 साल वकालत करने के बाद एक्टर बना ये स्टार, कहे जाते है 'साउथ के अंबानी'
Share:

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता ममूटी (Mammootty) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन 1951 में जन्मे ममूटी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जहां वो स्वयं भी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं, उनके बेटे दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) भी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं। ममूटी भले ही फिल्मों में 50 वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन उससे पहले वो वकालत किया करते थे। अभिनय में करियर आरम्भ करने से पहले उन्होंने लगभग 2 वर्षों तक वकालत की है। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार एवं पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी ने अपने करियर का आरम्भ 1971 में मलयालम फिल्म Anubhavangal Paalichakal से किया था। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर ममूटी के बारे में आपको कुछ जबरदस्त बातें बताते हैं…

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता ममूटी के नाम सबसे अधिक फिल्में करने का रिकॉर्ड है। कहा जाता है कि 80 के दशक में ममूटी ने एक वर्ष में लगभग 35 फिल्मों में काम किया था। उनके नाम एक और रिकॉर्ड है कि उन्होंने सबसे अधिक फिल्मों में डबल किरदार निभाए हैं। ये सभी अपने आप में रिकॉर्ड हैं। इतना ही नहीं ममूटी ने इसके अतिरिक्त भी अपने नाम किए रिकॉर्ड्स किए हैं। ममूटी अपनी भूमिकाओं से प्रशंसक और दर्शकों का दिल जीत लेते हैं फिर वो ऐक्शन, रोमांस या फिर कोई इमोशनल सीन ही क्यों ना हो। उनकी फिल्मों में उनका हर सीन दर्शकों के दिलों को छू जाता है। ममूटी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में इतने लोकप्रिय हैं कि उनकी फिल्मों की टिकट के लिए लोग रात भर लाइन में लगे रहते हैं।

ममूटी आज फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं। उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड अभिनेता से कम नहीं है। वो मलायलम के लेजेंड एक्टर हैं। आज वो अपनी फिल्मों और अभिनय के बल पर भले ही फिल्म जगत में राज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अभिनय में करियर आरम्भ करने से पहले वो वकालत करते थे? जी हां, फिल्मों में आने से पहले वो वकालत किया करते थे। कहा जाता है कि उन्होंने दो वर्षों तक वकालत की है। अभिनेता ने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से LLB की पढ़ाई की है। वो एक कामयाब वकील रह चुके हैं। उन्होंने पैशन के लिए वकालत को छोड़ दिया था। बहरहाल, यदि उनकी निजी जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने 1979 में सुलफत से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

'आशिकी 3' में कार्तिक संग जमेगी इस टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप

BF संग ब्रालेट में फोटोशूट करवा रही थीं राखी सावंत, आगे से खिसक गई ड्रेस और फिर...

ठीक हो रहे हैं राजू श्रीवास्तव, देखभाल के लिए यूपी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -