'आशिकी 3' में कार्तिक संग जमेगी इस टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप
'आशिकी 3' में कार्तिक संग जमेगी इस टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी, नाम सुनकर खुश हो जाएंगे आप
Share:

बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई सारी बॉलीवुड फिल्में धमाके करने आ रहीं हैं लेकिन कुछ ही फ़िल्में ऐसी रहीं हैं जो अब तक कमाल दिखा पाई हैं। इस लिस्ट में कार्तिक की फिल्म 'भूलभूलैया 2' भी शामिल रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। हालाँकि अब कार्तिक नयी फिल्म ला रहे हैं। जी हाँ और खबरें हैं कार्तिक रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आने वाले है। जी हाँ और आपको पता हो तो इस फिल्म के पहले दो पार्ट काफी सक्सेसफुल रहे।

जी हाँ, 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने लोगों को क्रेजी कर दिया था और इसके बाद से ही हर किसी को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार था। ऐसे में अब कार्तिक के 'आशिकी 3' में होने के बाद फैंस मदहोश ही हो गए हैं और एक्ट्रेस के बारे में जानने की कोशिश में है। वैसे आपको बता दें कि फिल्म 'आशिकी 3' में जिस नाम की चर्चा हो रही है, वो सुनकर तो हर कोई दंग रह गया। जी दरअसल यह नाम एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस का है जो इस फिल्म के जरिये अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।

जी दरअसल इस फिल्म के लिए टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम लगातार सामने आ रहा है। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आ रही थी कि कार्तिक और जेनिफर ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म 'आशिकी 3' में ही दोनों की जोड़ी नजर आने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए जेनिफर विंगेट अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। हालाँकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।

अथिया और राहुल की शादी के लिए र‍िश्‍तेदारों को भेज दिया गया मैसेज, जानिए क्या कहा?

'बॉलीवुड में सबसे बड़े ब# सोनाक्षी सिन्हा के हैं', जिस KRK ने कही थी ये बात उसी के सपोर्ट में हैं शत्रुघ्न सिन्हा

किसी होटल में नहीं बल्कि यहाँ होगी KL राहुल और अथिया की शादी!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -