विपक्षियों में भी अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, अब ममता बनर्जी ने कह दी बड़ी बात
विपक्षियों में भी अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, अब ममता बनर्जी ने कह दी बड़ी बात
Share:

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध में एक संयुक्त मोर्चा बनाने में जुट गई हैं। हालांकि, ममता बनर्जी ने इस क्रम में कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से साफ़ इनकार कर दिया है। TMC सुप्रीमो ने कहा है कि, 'कांग्रेस अपने रास्ते जा सकती है, हम अपने रास्ते जाएंगे।'

दरअसल, TMC ने गोवा में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का एक संयुक्त मोर्चा बनाने का लक्ष्य रखा, मगर कांग्रेस से अलग हो गई। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्रीय दल का कांग्रेस के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं है। उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ भी इस मुद्दे पर बात की थी और सभी क्षेत्रीय दलों को संयुक्त रूप से भाजपा से लड़ने की जरूरत पर जोर दिया था।

इसके साथ ही ममता ने यह भी उम्मीद जताई कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी चुनाव में जीत दर्ज करेगी। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, 'भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर दिया है। संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है।' तमिलनाडु और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान ममता ने दिल्ली में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की एक मीटिंग आयोजित करने की योजना पर बात की। बता दें कि ममता ने भाजपा के खिलाफ तमाम विपक्षियों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी की नज़र 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है और वे खुद को PM पद का दावेदार घोषित करने की कोशिश में लगी हुई हैं। 

46 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने छोड़ी पार्टी, बताया ये बड़ा कारण

सरकारी नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने लिए पैसे, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

प्रियंका गाँधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर PM मोदी को घेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -