मालदीव के प्रकाशन में भारत विरोधी बात
मालदीव के प्रकाशन में भारत विरोधी बात
Share:

नईदिल्ली। भारत विरोधी कार्य करने के लिए, मालदीव प्रयास कर रहा है। ऐसे में मालदीव और भारत के रिश्तों में खटास नज़र आ रही है। अब मालदीव के एक समाचार पत्र में ऐसी बातें कही गई हें जो कि भारत विरोधी नज़र आ रही हैं। समाचार पत्र ने जो जानकारी दी है उसमें मालदीव का सबसे बड़ा शत्रु भारत ही बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी समाचार पत्र ने प्रकाशन में जानकारी दी है। जिसके तहत लिखा गया है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुस्लिम विरोधी बताया गया है।

संपादकीय में चीन की सराहना की गई है और कहा गया है कि चीन मालदीव का सबसे बेहतर मित्र है। जिस समाचार पत्र में यह जानकारी शामिल की गई है वह राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन का मुखपत्र है। इस जानकारी को राष्ट्रपति कार्यालय ने स्वीकृत कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वहां की सरकार भी इसी तरह की बातें मानती है।

आशंका जताई जा रही है कि चीन, मालदीव को अपने पक्ष में करने के साथ हिंद महासागर का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकता है। हालांकि भारत ने इन सभी बातों को लेकर कहा है कि जब तीन पार्षदों ने भारत के राजदूत अखिलेश शर्मा से भेंट की तो उन्हें मालदीव ने निलंबित कर दिया। मालदीव को लेकर उम्मीद जताई गई है कि वह केवल अपनी चिंताओं से सरोकार रखेगा।

मालदीव्स में एन्जॉय कर रहा है ये कपल

मालदीव्स में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं ज़हीर-सागरिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -