कोविड से लड़ने के लिए मलाइका की ये खास टिप
कोविड से लड़ने के लिए मलाइका की ये खास टिप
Share:

कोविड वायरस ने देश के लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। कई लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके चलते उन्हें सांस की दिक्कत सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा हालत को देखते हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने सोशल मीडिया का उपयोग लोगों की सहायता कर रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, सोनम कपूर समेत कई सितारे शामिल हैं।

अब फिटनेस डीवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी लोगों को सांस से जुड़ी एक्सरसाइज बताते हुए उन्हें फिटनेस टिप्स दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि आज के समय में जहां लोगों को सांस से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है वहां अनुलोम विलोम बहुत आवश्यकता है।

अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो स्वयं प्राणायाम करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को इस एक्सरसाइज को करने का सही तरीका जाहिर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने इस बात का दावा नहीं किया है कि इसे करने से सांस संबंधित परेशानी सुधर जाएंगी। लेकीन मलाइका ने इस बात पर जोर अवश्य दिया है कि इसके फायदेमंद परिणाम देखने को मिल सकते हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसके लिए इनका शुक्रियादा भी कर रहे हैं।

 

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को दिल्ली में नहीं मिल रहा वेंटीलेटर, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

शर्मनाक! गर्लफ्रेंड के साथ घूमना थी दुनिया तो शख्स ने 17 लाख में बैच डाला अपना 2 वर्षीय बच्चा

बंगाल: परिवार सहित घर में 'नज़रबंद' हुए वैज्ञानिक गोबर्धन दास, TMC के गुंडों ने फेंके क्रूड बम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -