मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! एक्ट्रेस की इस फोटो ने किया कन्फर्म
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! एक्ट्रेस की इस फोटो ने किया कन्फर्म
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्सर ख़बरों में रहती है। कपल के कई प्रशंसक हैं, तो वहीं उनकी उम्र के फासले को लेकर कई हैरान रहते हैं। मगर अब खबर आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। खबर है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से अलग हो गए हैं। अब अर्जुन कपूर अभिनेत्री कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। कुशा ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। मगर मलाइका ने अलग संकेत दिया है।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा को शुक्रवार शाम मुंबई की एक आई क्लिनिक से घर जाते देखा गया। यहां उनकी ड्रेस पर कई लोगों का ध्यान गया। मलाइका की टी-शर्ट पर एक बड़ी-सी स्माइली के साथ लिखा था, 'लेट्स फॉल अपार्ट'। इसका अर्थ है- चलो बिखर जाते हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका का इशारा अपने ब्रेकअप की तरफ है। मलाइका की फोटोज और वीडियो सामने आने के पश्चात् से यूजर्स के बीच हलचल मच गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अपने ब्रेकअप की अफवाह को अपनी टी-शर्ट से कन्फर्म कर रही हैं।

वही बहुत से लोगों को मलाइका अरोड़ा के लिए बुरा भी लग रहा है। एक शख्स ने लिखा, 'मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। रिश्ता ऐसा हो जो जन्म तक साथ निभा सके।' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मलाइका खुश दिखाई दे रही हैं। अभी तक अपने ब्रेकअप की खबर पर मलाइका या अर्जुन किसी ने भी कमेंट नहीं किया है। बता दे कि अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की शुरुआत 2016 में हुई थी। पति अरबाज खान से तलाक लेने के पश्चात् मलाइका ने अर्जुन संग नई शुरुआत की थी। इससे पहले भी कपल के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ चुकी हैं।

इस कारण सनी देओल के बेटे करण की शादी में शामिल न हुई थी हेमा मालिनी, खुद एक्ट्रेस ने बताई वजह

गदर 2 या पठान? 14 दिनों में किस फिल्म ने की ज्यादा कमाई

शाहरुख खान की लाड़ली ने देखी ड्रीम गर्ल 2, बताया कैसी लगी अनन्या की एक्टिंग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -