शाहरुख खान की लाड़ली ने देखी ड्रीम गर्ल 2, बताया कैसी लगी अनन्या की एक्टिंग?
शाहरुख खान की लाड़ली ने देखी ड्रीम गर्ल 2, बताया कैसी लगी अनन्या की एक्टिंग?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछली रात बॉलीवुड-टाउन सितारों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। अनन्या की फिल्म देखने उनकी गर्ल गैंग पहुंची। सुहाना खान, नव्या नंदा नवेली और शनाया कपूर को साथ में स्पॉट किया गया।

तीनों स्क्रीनिंग में साथ पहुंची थीं। स्टारकिड्स ने पैपराजी को पोज दिए। सोशल मीडिया पर सुहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया। जैसे ही सुहाना फिल्म देखकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं। पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। सभी सुहाना से फिल्म के बारे में पूछने लगे। पैपराजी ने स्टारकिड से दोस्त अनन्या के अभिनय पर सवाल किया। सुहाना ने मुस्कुराते हुए कहा- बहुत अच्छी।

फिल्म के बारे में पूछे जाने पर भी सुहाना ने इसे अच्छी बताया। जिस प्रकार से सुहाना मुस्कुरा रही थीं, उसे देख लगता है सुहाना को फिल्म बेहद पसंद आई है। ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस में सुहाना स्टनिंग लग रही थीं। सुहाना, अनन्या एवं शनाया बचपन की दोस्त हैं। तीनों को अक्सर एक-दूजे का सपोर्ट करते देखा जाता है। फिल्म ड्रीम गर्ल 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसे राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या की जोड़ी बनी है। वही बात करें सुहाना की तो, जल्द वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मी डेब्यू करने वाली हैं। शाहरुख खान की बेटी की पहली फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलने पर दुखी हुई कंगना रनौत, बोली- 'मेरी फिल्म को कोई जीत नहीं मिली तो...'

अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की ख़बरों पर आई कुशा कपिला की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

KBC 15 में आई अमिताभ बच्चन को 'कजरा रे' की याद, बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बिग बी ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -