मोहन यादव द्वारा माता सीता पर दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस का आंदोलन
मोहन यादव द्वारा माता सीता पर दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस का आंदोलन
Share:

बालाघाट। उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के माता सीता को लेकर दिये गये अमर्यादित बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस विरोध में खड़ा हो गया है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना लिल्हारे ने आज 21 दिसंबर को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के माता सीता पर दिये गये बयान को अमर्यादित बताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष रचना लिल्हारे ने कहा कि भगवान श्रीराम की बात करने वाली भाजपा के मंत्री का माता सीता पर दिया गया अमर्यादित बयान, पार्टी के चाल, चरित्र को उजागर करता है, जो हमारी आस्था पर चोट है और हम माता सीता और नारी जाति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगें। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से हनुमान चौक में महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। जिस आंदोलन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. रचना लिल्हारे ने जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित कांग्रेस के समस्त विंग पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है। 

गौरतलब हो कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अपने बयानों से विवादों से विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर है। मंत्री पर माता सीता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि त्रेता युग में माता सीता का भूमि में समाना आज के समय मे आत्महत्या के समान हैं इतना ही नहीं उच्च शिक्षा मंत्री ने माता सीता के जीवन की तुलना तलाकशुदा महिला से की। जिसके बाद महिला कांग्रेस में माता सीता के खिलाफ भाजपा सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के इस बयान के खिलाफ आक्रोश है और वह माता सीता पर दिये गये बयान पर माफी और स्तीफे की मांग कर रही है।

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज ने जताया विरोध

मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी

कृष्ण पुरा की छतरियों से ग़ायब हुए स्वर्ण कलश, इंदौर की धरोहर से हुई छेड़छाड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -