महेश भट्ट को इस एक्ट्रेस ने बताया डॉन, कहा - 'ड्रग्स और लड़की सप्लाय...'
महेश भट्ट को इस एक्ट्रेस ने बताया डॉन, कहा - 'ड्रग्स और लड़की सप्लाय...'
Share:

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिनके साथ बहुत बुरा हुआ है और वह काफी समय बाद अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में खुलासा करती हैं। जी हाँ, इस लिस्ट में पायल घोष से लेकर तनु श्री दत्ता तक शामिल हैं। वैसे अब इस लिस्ट में शामिल हुईं हैं एक्ट्रेस लवीना लोध। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया है। आप देख सकते हैं अपने वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट् के भांजे और विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है सुमित ड्रग्स और लड़कियों का सप्लाई किया करता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Actor | Luviena Lodh (@luvienalodh) on

केवल इतना ही नहीं बल्कि अपने इस वीडियो में तो लवीना ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों तक का जिक्र कर दिया है। वह इस वीडियो में कहते नजर आ रहीं हैं कि- 'हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है। मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था।'

आगे लवीना ने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- 'अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट मेरे पीछे पड़ गए हैं। महेश भट्ट मेरे घर में घुसने की कोशिश करते हैं।' आगे लवीना ने यह भी बताया है कि पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। आखिरी में वीडियो में लवीना ने कहा है- 'मेरे साथ या मेरे परिवार संग कुछ भी गलत होता है तो इसके जिम्मेदार महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल होंगे। सभी को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाओं के पीछे ये लोग कैसे किसी की जिदंगी को तबाह कर देते हैं।' वैसे वीडियो वायरल होने के बाद महेश भट्ट के वकील ने कहा है- 'लवीना के सभी दावे झूठे और बेबुनियाद है। हम कानूनी सलाह के आधार पर आगे का एक्शन लेने वाले हैं।'

मिर्ज़ापुर 2 को मिल रहे प्यार से खुश हैं गुड्डू भईया, फैंस को कहा धन्यवाद

अयोध्या में कई बड़े सितारें बनेंगे रामलीला का हिस्सा

महाष्टमी के मौके पर अमृता राव ने माता दुर्गा से की ये कामना, साझा किया शानदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -