पत्रकार के घर में लड़के की तस्वीर देख इम्प्रेस हुए महेश भट्ट, बना दिया रातोंरात स्टार
पत्रकार के घर में लड़के की तस्वीर देख इम्प्रेस हुए महेश भट्ट, बना दिया रातोंरात स्टार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट बॉलीवुड के उन निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। साथ ही कई एक्टर्स का करियर संवारा। महेश भट्ट ने जिन लोगों को पहचान दिलवाई उसमें से एक हैं, राहुल रॉय। नाम तो याद ही होगा। वैसे तो भुलाया जा भी नहीं सकता। कारण है उनकी ‘आशिकी’। ये फिल्म आई थी वर्ष 1990 में। राहुल रॉय एवं अनु अग्रवाल की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर भौकाल काट दिया था। दिन था 23 जुलाई का। सिनेमाघरों पर फिल्म लगी, तो दर्शक इतने खुश हो गए कि जमकर सिक्के उड़ाए गए।

ये राहुल रॉय के करियर की वो फिल्म है, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। किन्तु क्या आप जानते हैं राहुल को ये फिल्म मिली कैसे थी? ये किस्सा बहुत दिलचस्प है। शुरुआत होती है उस दिन से। जब महेश भट्ट किसी काम के लिए राहुल रॉय के घर जा पहुंचे। मगर उनका इरादा राहुल को फिल्म के लिए साइन करना नहीं था। ये तो आप जानते हैं कि, महेश भट्ट ने राहुल रॉय को लॉन्च किया। मगर इसकी शुरुआत कैसे हुई? चलिए आपको कहानी शुरुआत से बताते हैं। 

महेश भट्ट काम के संबंध में इंदिरा रॉय के घर पहुंचे। वो एक मैगजीन राइटर थीं। वहां पहुंचकर सबसे पहले दोनों ड्रॉइंग रूम की ओर  बढ़ जाते हैं। बहुत समय हो चला था। दोनों बैठकर किसी मुद्दे पर गपशप करते रहे। समय बढ़ता चला गया। कुछ देर पश्चात् महेश भट्ट की नजर गई दीवार पर टंगी एक तस्वीर पर। महेश भट्ट को जो फोटो नजर आई थी वो मैगजीन राइटर इंदिरा रॉय के बेटे की थी। ऐसे में महेश भट्ट ने तस्वीर देखकर बिना देरी किए पूछ लिया आखिर ये है कौन? इंदिरा रॉय उन्हें बताती हैं कि, ये तस्वीर उनके बेटे की है। बात बढ़ती गई, तो महेश भट्ट ने पूछा: आखिर तुम्हारा बेटा करता क्या है। इस प्रश्न के उत्तर में वो कहती हैं कि, राहुल मॉडलिंग करता है। यहीं वो वादा किया गया, जिसने राहुल को स्टार बना दिया। महेश भट्ट राहुल रॉय को देख चुके थे। उनकी मां से सबकुछ पूछ भी लिया था। ऐसे में उन्होंने बिना देरी किए हुए मां से वादा कर डाला। वो बोलते हैं जल्द ही उनके बेटे राहुल को लॉन्च कर देंगे। वादा किया तथा उसे जल्द पूरा भी कर दिया। ‘आशिकी’ से उनका डेब्यू हुआ एवं रातों रात सुपरस्टार भी बन गए। मगर ‘आशिकी’ के बाद ये कामयाबी उनके साथ नहीं चल पाई। राहुल ने कई फ़िल्में साइन की, लेकिन सबकुछ फ्लॉप रहा।

महेश भट्ट को नशे में धुत में देखकर बेटी ने किया किनारा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

'ईशा को चाय बनानी भी नहीं आती...', पत्नी को लेकर बोले भरत तख्तानी

अचानक ऐसा क्या हुआ कि स्टेज पर फूट-फूट कर रोने लगीं अंशुला कपूर?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -