त्रयंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सरकार करेगी फैसला
त्रयंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सरकार करेगी फैसला
Share:

नासिक : शनि शिंगणापुर में शुरु हुआ संग्राम अब देश भर में फैल रहा है। इसी कड़ी में हाजी अली दरगाह के बाद अब त्रयंबकेश्वर मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश को लेकर मोर्चा खोल दिया गया। इस संबंध में विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।कमेटी ने कहा है कि महिलाओं के प्रवेश के संबंध में फैसला महाराष्ट्र सरकार करेगी। इस संबंध में त्रयंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट की चेयर पर्सन उर्मिला जोशी को सुजाता पाटिल औऱ पूनम पाटिल ने पत्र लिखा था। इसके बाद ट्रस्ट ने 29 दिसंबर को 4 सदस्यों की एक कमेटी बना दी। अब एक महीने बाद ट्रस्ट का कहना है कि इस संबंध में फैसला सरकार लेगी।

त्रयंबकेश्वर के सीनियर ट्रस्टी कैलाश घुले के मुताबिक कई धार्मिक स्थलों में प्रदर्शन के बाद मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश नेशनल डिबेट का मुद्दा हो गया है। मंदिर में महिलाओं को प्रवेश न दिए जाने का ट्रेडिशन 500 साल से चला आ रहा है। ट्रस्ट को इसे बदलने का राइट नहीं है। महाराष्ट्र सरकार इस बारे में जल्द फैसला लेगी। त्रयंबकेश्वर ट्रस्ट सरकार के फैसले को फॉलो करेगा।

घुले का कहना है कि हमने ऐतिहासिक दस्तावेज भी खंगाले है। पेशवा के समय का इतिहास भी बताता है कि उस समय भी त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश नहीं था। गर्भगृह में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के लिंग की पूजा होती है। माना जाता है कि महिलाएं ब्रह्मा के लिंग की पूजा नहीं कर सकतीं। फिलहाल पुरुषों को ही सिल्क की धोती पहनकर पूजा करने की इजाजत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -