जारी रहेगा बारिश का सितम, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
जारी रहेगा बारिश का सितम, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
Share:

मुंबई: मौसम केंद्र मुंबई ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग भागों में बृहस्पतिवार को वर्षा होगी। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग की ओर से अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, भंडारा, बुलढाणा, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम एवं यवतमाल में वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त दूसरे स्थानों पर भी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

तत्पश्चात, शुक्रवार को भी राज्य में वर्षा का दौर जारी रहेगा। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इससे पहले बुधवार को भी राज्य में कई जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मानसून के सक्रिय होने के पश्चात् वर्षा का दौर निरंतर जारी है। वहीं बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 125 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में 'अच्छा से मध्यम' श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है। आइये जानते हैं कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहेगा?

बृहस्पतिवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 31 दर्ज किया गया है। पुणे में अधिकतम तापमान 29 एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा के आसार हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 55 दर्ज किया गया है।

'एशिया कप' में हुई नई टीम की एंट्री, क्वालिफायर राउंड में सबको धोया, भारत-पाक के ग्रुप में मिली जगह

'मैंने बेटे की सगाई के लिए कैश रखा था', CBI छापे पर बोला ये नेता

केजरीवाल सरकार को कोई खतरा नहीं, बैठक में 53 MLA रहे मौजूद, लेकिन 'शराब घोटाले' का क्या ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -