'हमारी पीठ में छुरा घोंपकर आपने क्या हासिल किया?', शिवसेना के बागी विधायकों से आदित्य ठाकरे ने पूछा
'हमारी पीठ में छुरा घोंपकर आपने क्या हासिल किया?', शिवसेना के बागी विधायकों से आदित्य ठाकरे ने पूछा
Share:

मुंबई: शिवसेना विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने हाल ही में यह जानना चाहा है कि बागी विधायकों ने पार्टी नेतृत्व की पीठ में छुरा घोंपकर क्या हासिल किया, जबकि पार्टी ने हर संभव तरीके से उनका समर्थन किया। जी दरअसल उन्होंने बीते शनिवार को शिवसेना के बागी नेता और वर्तमान राज्य मंत्री गुलाबराव पाटिल के विधानसभा क्षेत्र जलगांव में एक जनसभा में यह टिप्पणी की। आपको बता दें कि इस साल जून में, शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया, जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई, जिसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल थीं। जी दरअसल एकनाथ शिंदे ने बीते 30 जून को भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इसी के साथ एकनाथ शिंदे ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें शिवसेना और भाजपा के नौ मंत्रियों को शामिल किया गया। बीते शनिवार को आदित्य ठाकरे ने पूछा, 'हमने उन्हें टिकट दिया, उन्हें निर्वाचित कराने के प्रयास किए और हर संभव तरीके से उनका समर्थन किया। उन्होंने हमारी पीठ में छुरा घोंपा क्यों? देशद्रोही बनकर उन्होंने क्या हासिल किया? उन्हें जो कुछ मिला है, उन्होंने अपने लिए पाया है। उन्होंने लोगों को कुछ भी वापस नहीं दिया है।' आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले मंत्रालय में, गुलाबराव पाटिल ने जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग का प्रभार बरकरार रखा है, जो उनके पास पिछली एमवीए सरकार में भी था।

जी दरअसल महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 9 अगस्त 2022 को राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई और उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पाक PM का बड़ा बयान- 'भारत के साथ 'स्थायी शांति' चाहते हैं हम'

लंच डेट पर स्पॉट हुईं मिसिज जोनास

Boycott पर भड़के विजय, बोले-'फिक्र करने की जरूरत नहीं ..हम फिर लड़ेंगे'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -