खाकी वर्दी का फायदा उठाकर पुलिसवाले ने किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
खाकी वर्दी का फायदा उठाकर पुलिसवाले ने किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
Share:

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेण में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म कि घटना सामने आई है। विवाहिता के साथ पुलिसवाले ने ही दुष्कर्म किया है। खाकी वर्दी का लाभ उठाते हुए पति तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देकर अपराधी ने महिला के साथ मंजूरी के बिना 6 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।

वही जब रोज-रोज की शारीरिक सुख की मांग असहनीय हो गई तो हार कर महिला ने शुक्रवार की रात संबंधित पुलिस कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। तत्पश्चात, पेण सिटी पुलिस थाने में अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अपराधी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वही अपराधी पुलिस कांस्टेबल अलिबाग के मुख्यालय में कार्यरत है। वह पेण के रामवाडी के समीप शिवाजी नगर का रहने वाला है। अपनी वर्दी का लाभ उठाते हुए उसने पेण शहर में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया। वर्दी का डर दिखाते हुए वह विवाहिता के पति तथा बच्चे को जान से मारने की धमकी दिया करता था। 2015 से वह संबंधित विवाहिता से जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। यह खबर महिला ने शुक्रवार की रात पेण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताई। शिकायतकर्ता महिला की शिकायत के आधार पर पेण पुलिस ने संबंधित पुलिस कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वही पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

असम सचिवालय का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

असम: नागांव वन रक्षकों पर संदिग्ध अवैध मछुआरों ने किया हमला

ईडी ने डायमंड पावर इंफ्रा की 26.25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -