कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
Share:

मुंबई: मंगलवार रात अचानक महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे अपने सहयोगी मुंडे की स्थिति जानने हॉस्पिटल पहुंचने वाले हैं। 

बता दे कि धनंजय मुंडे ने 2019 का विधानसभा चुनाव परली विधानसभा क्षेत्र से जीता था। NCP विधायक मुंडे 24 दिसंबर 2019 से महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक न्याय तथा विशेष सहायता मंत्री हैं। साथ ही बीड जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। इससे पूर्व धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता का किरदार निभाया था। 

वही जनवरी 2021 में एक गायक ने मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। मुंडे ने दुष्कर्म के इल्जामों का खंडन किया तथा अपने इस्तीफे की मांगों को खारिज कर दिया था। मुंडे ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला की बहन के साथ रिश्ते में हैं तथा यहां तक कि उस रिश्ते से उनके 2 बच्चे भी थे, जो उनकी बीवी तथा परिवार को पता था। बीजेपी के नेता तथा केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे ने अपने चाचा का साथ छोड़ते हुए 2012 में शरद पवार की NCP का दामन थाम लिया था। उन्हें 2014 में NCP ने विधान परिषद का सदस्य भी बनाया था। तत्पश्चात, उसी वर्ष मुंडे को विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया गया था, किन्तु पंकजा मुंडे से उन्हें मात खानी पड़ी। फिर 2019 में धनंजय ने परली सीट से चचेरी बहन पंकजा को चुनाव हरा दिया तथा महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 

गिरफ्तार हुआ CM नीतीश के करीब 'बम' फेंकने वाला आरोपी, धमाके को लेकर हुआ ये खुलासा

लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, JDU में शामिल हुए जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह

सीएम योगी बोले- रामनवमी पर 800 जगहों पर निकली शोभयात्रा, रमजान भी है...लेकिन कहीं कोई विवाद नहीं हुआ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -