लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, JDU में शामिल हुए जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह
लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका, JDU में शामिल हुए जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह
Share:

पटना: बिहार में लालू यादव की पार्टी RJD को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार राज्य की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने दामन थाम लिया। बता दें कि JDU बिहार में निरंतर RJD में सेंधमारी कर रही है। अजीत सिंह ने JDU की सदस्यता लेने के पश्चात् RJD पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि RJD में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता है, उन्हें ज़लील किया जाता है।

अजीत सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाने के अवसर पर, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि RJD कारोबार करने वाली पार्टी है। RJD नेता के बेटे इसलिए हमारी पार्टी में आते हैं, क्योंकि वहां उन्हें अपने पिता का अपमान देखा नहीं जाता है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पसंद नहीं करते हैं। वह कई अवसर पर उनकी खिलाफ़त भी कर चुके हैं। हालांकि, लालू यादव एवं उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से उनके अच्छे रिश्ते हैं। वहीं दूसरी ओर JDU निरंतर RJD नेताओं को अपने पाले में लाने के प्रयास में जुटी हुई है।

वही अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार RJD विधायक विभा देवी तथा पूर्व MLA राजबल्लभ यादव के परिवार में भी टूट को अंजाम दे सकते हैं। ऐसा इसलिए बोला जा रहा है, क्योंकि सोमवार को नवादा के नवनिर्वाचित निर्दलीय MLC अशोक यादव ने सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर भेंट की थी। गौरतलब है कि अशोक यादव RJD के पूर्व MLA राजबल्लभ यादव तथा उनकी पत्नी विभा देवी के भतीजे हैं। विभा देवी RJD की मौजूदा MLA हैं। बता दें कि राजबल्लभ यादव इस वक़्त नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के इल्जाम में जेल में बंद हैं। नीतीश कुमार के साथ अशोक यादव की इस भेंट को अहम माना जा रहा है, क्योंकि सीएम से मुलाकात करने से पहले वह 10 सर्कुलर रोड गए थे, जहां उन्होंने पूर्व सीएम राबड़ी देवी तथा तेजस्वी यादव से भी भेंट की थी।

'हमारे त्योहारों में ही क्यों होती है हिंसा?', मुसलमानों पर भड़के नरोत्तम मिश्रा

दिग्विजय सिंह के भाई ने की पूर्व PM पर टिप्पणी, कहा- 'अटल जी भी मांसाहार अथवा मदिरा का सेवन करते थे...'

दिग्विजय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, BJP का तंज- 'सोनिया ने बना रखा है आंदोलन प्रभारी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -